बैतूल के भैंसदेही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज (शनिवार) मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कांग्रेस यह प्रदर्शन विजयवर्गीय की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर की ग
.
भैंसदेही बस स्टैंड पर पुतला जलाते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का रिश्ता भारतीय परिवारों की परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने भाजपा नेताओं की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए इस संस्कृति पर हमले का आरोप लगाया।
कांग्रेसियों ने मध्य प्रदेश सरकार के गौवंशीय मांस को जीएसटी मुक्त करने के निर्णय की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ओर ‘गौ सेवा’ की बात करती है, वहीं दूसरी ओर गौहत्या को बढ़ावा देने वाले निर्णय ले रही है।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर ने विजयवर्गीय की टिप्पणी को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दिनों में भाई-बहन के रिश्तों पर ऐसी टिप्पणी करना अनुचित है। उन्होंने भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि देने की बात कही।
इस प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता वामन महाले, राजेंद्र महाले, अफरोज भाई, राजा आर्य, अनिल निनावे, रघुनाथ मगरदे, इदरीश काबरा, कृष्णा चौहान, पंजाब आहाके, नरेश मोहरे, अलकेश चौहान, दिनेश माहाले, श्रवण सिंह ठाकुर, पंजाब कनाठे, उमेश अडलक, सुभाष मोहरे, आरिफ खान, विजय भुस्कुटे, आलोक तिवारी, अस्पाक काबरा, पार्षद महेश थोटेकर, सोयेब विंध्यानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और मोर्चा संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
