दैनिक भास्कर अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के चौथे दिन शनिवार की रात पांडाल में भारी रही। मां की आरती से पहले ही हजारों प्रतिभागी और दर्शक पांडाल में पहुंच गए थे। आरती के बाद सभी ने मां अंबे की भक्ति में गरबा शुरू कर दिया था।
.
गरबा महोत्सव में पार्टिसिपेंट्स अलग-अलग थीम पर ड्रेस पहनकर शामिल हुए। कुछ धुन पर स्टेप्स में गरबा कर रहे थे तो कुछ लोगों ने फ्री स्टाइल गरबा कर मां की आराधना की।
मुख्य पांडाल के साथ जनरल सर्कल में भी बच्चे और बड़े गरबा में शामिल होकर उत्सव का आनंद लिया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।
गरबा महोत्सव में पार्टिसिपेंट्स अलग-अलग थीम पर ड्रेसेस पहन कर आ रहे हैं।
सुरक्षा के इंतजाम भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे ग्राउंड पर 50 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। एंट्री और एग्जिट पर वीडियोग्राफी होगी और हर जगह सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं। किसी भी तरह का अनाधिकृत प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
देखे गरबा महोत्सव की तस्वीरें…

पूरे ग्राउंड पर 50 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है।

कुछ प्रतिभागी फ्री स्टाइल गरबा कर मां की आराधना कर रहे हैं।

जनरल सर्कल में भी लोग गरबा में शामिल होकर उत्सव का आनंद ले रहे हैं।

पुष्पक जैन ने सिर पर माताजी की टेकरी रखकर गरबा किया।
गरबे के मिनट टू मिनट अपडेट के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…