Last Updated:
Asia Cup Final:
अमिताभ बच्चन एशिया कप फाइनल में भारत की जीत से गदगद हैं. उन्होंने भारतीय टीम की बड़ी जीत के बाद एक्स पर पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी व्यक्त करने के साथ ही पाकिस्तान के जख्मों पर नमक रगड़ दिया. अमिताभ बच्चन ने शोएब अख्तर को उनकी गलती याद दिलाते हुए ताना मार दिया.
अमिताभ बच्चन ने शोएब अख्तर को ताना मारा. नई दिल्ली. एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को रौंदते हुए जीत हासिल की. भारत 9वीं बार एशिया कप का चैंपियन बना जिसका जश्न आज देशभर में मनाया जा रहा है. बीते रविवार को लगभग 12 बजे मैच खत्म हुआ जिसके बाद आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक सबने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इंडिया की जीत का जश्न मनाते हुए अपनी खुशी जाहिर की और खिलाड़ियों को बधाई दी, लेकिन अमिताभ बच्चन ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसने सबका खूब ध्यान खींचा. बिग बी ने अपने पोस्ट के जरिए पाकिस्ता ने घाव पर नमक छिड़क दिया.
अमिताभ ने शोएब अख्तर को मारा ताना
जैसे ही भारत ने पाकिस्तान को खेल के मैदान में 5 विकेट से रौंदते हुए फतेह हासिल की. अमिताभ बच्चन ने एक्स पर अपने अंदाज में शोएब अख्तर की फिरकी ले ली. उन्होंने भारती की जीत का जश्न मनाते हुए न सिर्फ टीम को बधाई दी बल्कि हार से शर्मिंदा पाकिस्तान के जख्मों को फिर से कुरेद दिया.
बिग बी ने की भारतीय टीम की तारीफ
अमिताभ बच्चन ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘जीत गए !! अच्छी तरह खेला ‘अभिषेक बच्चन’ .. उधर ज़बान लड़खड़ाई, और इधर बिना बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी, फील्डिंग किए ही दुश्मन को लड़खड़ा दिया !! बोलती बंद !!जय हिंद ! जय भारत ! जय मां दुर्गा .’
T 5516(i) – जीत गये !! 🇮🇳🇮🇳 .. well played ‘Abhishek Bachchan’ .. उधर ज़बान लड़खड़ाई, और इधर, बिना batting bowling fielding किए, लड़खड़ा दिया दुश्मन को !!
बोलती बंद !!
🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣
जय हिन्द ! जय भारत ! जय माँ दुर्गा !!!!