Last Updated:
MP Police Vacancy: एमपी पुलिस में कांस्टेबल बनने का बेहतरीन मौका है. इसके लिए कल आवेदन करने की लास्ट डेट है. 10वीं और 12वीं पास फटाफट आवेदन कर दें.
MP Police Vacancy: फॉर्म में करेक्शन 4 अक्टूबर तक किया जा सकता है. MP Police Vacancy: अगर आप पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं तो यह मौका हाथ से न जाने दें! मध्य प्रदेश पुलिस ने पुलिस कांस्टेबल के 7,500 पदों के लिए भर्ती निकाली है. यह भर्ती राज्य के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर है. इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन करना चाहिए, क्योंकि आवेदन की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2025 है. उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन एमपी पुलिस की वेबसाइट www.mppolice.gov.in पर जाकर कर सकते हैं. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अंतिम दिन पर भारी ट्रैफिक के कारण तकनीकी समस्याएँ हो सकती हैं, इसलिए समय रहते आवेदन करना फायदेमंद रहेगा.
MP Police Vacancy: योग्यता:
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार को कक्षा 10वीं पास होना चाहिए. एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए योग्यता आठवीं पास है.
उम्र सीमा : 29 सितंबर 2025 को उम्र 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी.
MP Police Vacancy: शारीरिक मापदंड:
पुरुष उम्मीदवारों की ऊंचाई: कम से कम 168 सेंटीमीटर, छाती: 81–86 सेंटीमीटर
महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई: कम से कम 155 सेंटीमीटर
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में दौड़, लंबी कूद और अन्य फिजिकल टेस्ट पास करना अनिवार्य है.
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 अप्लीकेशन फीस
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा तिथि
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 30 अक्टूबर 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. शेड्यूल इस प्रकार है-
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे… और पढ़ें