इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली: साइकिल सवार बुजुर्ग दबा, लोगों ने निकाला, मामूली चोट आई; एक घंटे लगा जाम – Burhanpur (MP) News

इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली:  साइकिल सवार बुजुर्ग दबा, लोगों ने निकाला, मामूली चोट आई; एक घंटे लगा जाम – Burhanpur (MP) News


इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर सोमवार शाम करीब 6 बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में साइकिल से गुजर रहे 65 वर्षीय हुकम महाजन निवासी आलमगंज ट्रॉली के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत बाहर निकाला। गनीमत रही कि उन्हें केवल मामूली चोटें आईं।

.

घटना शहर की केला उपज मंडी से कुछ दूरी पर देवीदास की खिड़की, जमालपुरा क्षेत्र में हुई। ट्रैक्टर-ट्रॉली सायजिंग उद्योगों की अनुपयोगी सामग्री लेकर जा रही थी।

केवल पैर ही दिखाई दे रहे थे- प्रत्यक्षदर्शी प्रत्यक्षदर्शी अकरम खान ने बताया कि हादसे के बाद बुजुर्ग के केवल पैर ही दिखाई दे रहे थे। इसके बाद लोगों ने दौड़कर उन्हें बाहर निकाला।

खराब सड़क बनी वजह

स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के लिए सड़क पर बने गड्ढों को जिम्मेदार बताया। उनका कहना था कि ट्रॉली में सामग्री का वजन भी ज्यादा नहीं था।

एक किलोमीटर लंबा जाम

हादसे के कारण शनवारा से लेकर देवीदास की खिड़की तक करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। गड्ढों और खराब सड़क को लेकर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया।

देखिए मौके की तस्वीरें…



Source link