IND-ENG सीरीज में जिसे दुनिया ने ठोका सलाम, अचानक रिटायरमेंट लेकर चौंकाया, स्क्वाड से हुआ बाहर

IND-ENG सीरीज में जिसे दुनिया ने ठोका सलाम, अचानक रिटायरमेंट लेकर चौंकाया, स्क्वाड से हुआ बाहर


India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच जुलाई में खत्म हुई टेस्ट सीरीज में कई सितारे चमके थे. लेकिन दो नाम ऐसे थे जिनकी बहादुरी पर दुनिया ने सलाम ठोका था. इस स्टार को सेलेक्टर्स ने आगामी टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड से ड्रॉप किया और हफ्तेभर बाद ही इस दिग्गज ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने अपने 15 साल पुराने टेस्ट करियर पर विराम लगाकर सभी को हैरान कर दिया था. वह अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए जाने जाते थे. 

भारत के खिलाफ हुई थी इंजरी

हम बात कर रहे हैं 36 साल के इंग्लैंड के धांसू तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की. भारत के खिलाफ टूटे हाथ से भी वोक्स बैटिंग करने उतरे थे और उन्होंने सभी का दिल जीत लिया था. दूसरी ओर पंत टूटे पैर के साथ मैदान में उतरकर वाहवाही लूट रहे थे. लेकिन इस इंजरी के चलते उन्हें एशेज से बाहर होना पड़ा. एशेज के लिए स्क्वाड का ऐलान इंग्लैंड ने हफ्तेभर पहले ही किया है लेकिन वोक्स का नाम उसमें नहीं था. उनके स्थान पर मैथ्यू पॉट्स को शामिल किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source


क्या बोले वोक्स?

वोक्स ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘वह क्षण आ गया है और मैंने फैसला किया है कि मेरे लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का यही सही समय है. इंग्लैंड के लिए खेलना एक ऐसी चीज़ थी जिसकी ख्वाहिश मैं बचपन से ही रखता था, जब मैं घर में सपने देखता था और मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूँ कि मैंने उन सपनों को जिया. इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करना, थ्री लायंस पहनना और पिछले 15 वर्षों में टीम के साथियों के साथ मैदान साझा करना, जिनमें से कई मेरे आजीवन मित्र बन गए हैं, ऐसी चीज़ें हैं जिन पर मुझे बहुत गर्व होगा.’

कैसा रहा करियर?

वोक्स ने अपने करियर में 62 टेस्ट मैचों में 192 विकेट लिए हैं. लॉर्ड्स में उन्होंने तीनों सम्मानित बोर्डों पर जगह (शतक, एक पारी में पाँच विकेट, एक मैच में 10 विकेट) बनाई है. 2023 एशेज में कॉम्पटन-मिलर पदक और सफेद गेंद के प्रारूपों में 155 मैचों में 204 विकेट लेकर संन्यास ले रहे हैं. 2019 में इयोन मोर्गन के नेतृत्व में 50 ओवरों का विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम के मुख्य खिलाड़ी रहे. एशेज 2023 में वोक्स प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे थे. वोक्स ने आगे कहा, ‘2011 में ऑस्ट्रेलिया में अपना [एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय] पदार्पण कल की बात लगती है, लेकिन जब आप मौज-मस्ती कर रहे होते हैं तो समय उड़ जाता है.

ये भी पढे़ं.. IND vs PAK Final: अभिषेक के बाद कुलदीप ने मारी बाजी, T20I Asia Cup में पहली बार उतरकर बने रिकॉर्डधारी

2 बार वर्ल्ड चैंपियन

‘दो विश्व कप जीतना और कुछ अद्भुत एशेज श्रृंखलाओं का हिस्सा बनना कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था और मेरे साथियों के साथ वे यादें और जश्न हमेशा मेरे साथ रहेंगे. मेरे परिवार, मेरी पत्नी एमी और हमारी बेटियों लैला और एवी, इतने सालों में आपके अटूट प्यार, समर्थन और बलिदान के लिए धन्यवाद. आपके बिना यह सब संभव नहीं होता. प्रशंसकों, खासकर ‘बार्मी आर्मी’ को, आपके जुनून, उत्साह और विश्वास के लिए धन्यवाद. मेरे कोचों, टीम के साथियों और पर्दे के पीछे के सभी लोगों को, इंग्लैंड और वार्विकशायर दोनों के साथ, जिन्होंने मुझे अपने देश के लिए खेलने में मदद की. आपका मार्गदर्शन और दोस्ती मेरे लिए बहुत मायने रखती है.’



Source link