खंडवा के केसरिया गरबा में ऑपरेशन सिंदूर की झलक: तिरंगे से सजा गरबा पांडाल, भारत माता के जयकारें लगे; रिटायर्ड आर्मी जवानों का सम्मान – Khandwa News

खंडवा के केसरिया गरबा में ऑपरेशन सिंदूर की झलक:  तिरंगे से सजा गरबा पांडाल, भारत माता के जयकारें लगे; रिटायर्ड आर्मी जवानों का सम्मान – Khandwa News



खंडवा के भंडारी पब्लिक स्कूल के ग्राउंड पर आयोजित शहर के एकमात्र सार्वजनिक गरबा महोत्सव में मंगलवार को अष्टमी के दिन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झलक देखने को मिली। इस दौरान हजारों लोग गरबा का आनंद लेने ग्राउंड में पहुंचे।

.

कार्यक्रम में भारतीय सेना के रिटायर्ड जवान नीलेश कुमार मिश्रा और अभिषेक चौरे का मंच पर सम्मान किया गया। देशभक्ति के रंग में ग्राउंड तिरंगा झंडा और ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा। हजारों परिवारों ने गरबा करते हुए राष्ट्रभक्ति के गीतों और जयकारों का आनंद लिया।

दो दिन का रंगारंग आयोजन

दो दिन पहले सोमवार को सप्तमी के मौके पर पिंक थीम पर गरबा हुआ था। इस दौरान महिलाओं पर पुष्पवर्षा की गई। खास बात यह रही कि महिला विशेष को मंच या सम्मान न देकर सभी मातृशक्ति का सम्मान किया गया।

पारिवारिक माहौल और सुरक्षा व्यवस्था

केसरिया गरबा महोत्सव में युवक-युवतियों के साथ परिवार के लोग भी हिस्सा लेते हैं। सिर्फ परिवार को प्रवेश दिया गया। सुरक्षा के लिए निजी एजेंसी और पुलिस जवान तैनात रहे। मेन रोड पर पार्किंग के साथ-साथ गरबा ग्राउंड में फूड जोन की भी व्यवस्था की गई थी।

समापन और कन्या पूजन

आयोजक रितेश कपूर और आशीष जायसवाल ने बताया कि 10 दिनी महोत्सव में कन्या पूजन के बाद रोज आरती की गई। बुधवार को गरबा महोत्सव का समापन होगा, जिसमें पारिवारिक माहौल के बीच हजारों लोग शामिल हुए।



Source link