महानवमी पर 6 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसादी ली: सीहोर में 10 क्विंटल आटे से पूरियां बनीं; 9 घंटे तक चला भंडारा – Sehore News

महानवमी पर 6 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसादी ली:  सीहोर में 10 क्विंटल आटे से पूरियां बनीं; 9 घंटे तक चला भंडारा – Sehore News


सीहोर में नवरात्रि के अंतिम दिन महा नवमी पर सीहोर के विश्राम घाट स्थित चौसठ योगिनी मरीह माता मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए कतारों में लगे रहे। मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें 6,0

.

इस भंडारे में 2 क्विंटल दूध, 1 क्विंटल बेसन की नुक्ती और 10 क्विंटल आटे से पूरियां बनाई गई थीं। भंडारा लगभग 9 घंटे तक चला। मंदिर में विशेष श्रृंगार किया गया और भोर से ही भक्त हवन-यज्ञ और पूजा-अर्चना में शामिल हुए। पूरे दिन माता के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। भक्तों ने कन्या भोज भी कराया।

प्रसादी ग्रहण करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे।

लगभग 150 साल प्राचीन मरीह माता मंदिर के व्यवस्थापक रोहित मेवाड़ा ने बताया कि हर साल शारदीय नवरात्रि पर नौ देवियों की पूजा-अर्चना की जाती है। इस वर्ष महाष्टमी पर महानिशा महाआरती और विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया।

हवन-यज्ञ का आयोजन पंडित उमेश दुबे, गोविंद मेवाड़ा, जितेंद्र तिवारी और मनोज दीक्षित की उपस्थिति में सुबह 7 बजे शुरू हुआ और पूर्णाहुति के बाद आरती संपन्न हुई। जिला संस्कार मंच के मनोज दीक्षित ने बताया कि मां सिद्धिदात्री नवदुर्गाओं में अंतिम स्वरूप हैं।



Source link