Tips: अब साड़ियों के ड्राईक्लीन का बचेगा पूरा खर्च,घर पर ट्राई करें ये सीक्रेट

Tips: अब साड़ियों के ड्राईक्लीन का बचेगा पूरा खर्च,घर पर ट्राई करें ये सीक्रेट


Last Updated:

Home Dry Clean Tips: अक्सर महिलाएं साड़ियों को ड्राई क्लीन कराने के लिए बार-बार बाजार जाती हैं. ऐसे में आज हम आपको घर पर करने का आसान तरीका बताते हैं.

साड़ी पहनने का शौक अधिकांश महिलाओं को होता है. ऐसे में बनारसी और सिल्क की साड़ियां तो हमेशा ही फैशन ट्रेंड में रहती हैं. इन्हें किसी भी खास मौके पर पहना जा सकता है. ये साड़ियां महंगी आती हैं. ऐसे में महिलाओं की कोशिश रहती है कि ये लंबे समय तक नई की तरह नजर आएं.

कितनी आसान है ये ट्रिक

साथ ही इनकी चमक भी फीकी न पड़े. इसके लिए महिलाएं अक्सर इन साड़ियों को घर पर धोने की बजाए मार्केट जाकर ड्राई क्लीन करवाती हैं. इनमें भी उनका बहुत पैसा खर्च होता है. ऐसे में यहां हम आपके साथ बनारसी या सिल्क की साड़ियों को घर पर ड्राई क्लीन करने के तरीके बताने जा रहे हैं. बिना नुकसान पहुंचाए आप यहां बताए तरीकों से अपनी साड़ी को घर पर ही साफ कर सकते हैं.

नमक की मदद से दाग हटाए

अगर आपकी साड़ी पर किसी चीज का दाग लग गया है. तो उस जगह पर आप सॉल्ट स्क्रब कर सकते हैं. इसके लिए जहां दाग लगा है वहां पर थोड़ा सा नमक डालें. फिर किसी सॉफ्ट कपड़े की मदद से स्क्रब करें. ऐसा करने से दाग हल्का होने लगेगा. इसके लिए बाजार में ड्राई क्लीनिंग सॉल्वेंट भी आता है.

ऐसे धोए

सिल्क या बनारसी साड़ी को घर में कैसे धोएं?<br />इसके लिए सबसे पहले टब में नॉर्मल पानी लें. इसमें माइल्ड लिक्विड डिटर्जेंट या बेबी शैम्पू डालें. अगर ये न हो तो ईजी भी डाल सकती हैं. साड़ी को इसमें 5 मिनट डुबोएं. हल्के हाथ से पानी से साफ धोएं. रगड़े नहीं इससे साड़ी खराब हो सकती है.

ऐसे करें ड्राई

घर में साड़ी को कैसे करें ड्राई क्लीन?<br />घर में साड़ी को ड्राई क्लीन करने का सबसे सुरक्षित तरीका है ड्राई क्लीन किट खरीद लें. इसमें मौजूद कैमिकल सॉल्यूशन को कपड़े के दाग पर लगाने से दाग तुरंत गायब हो जाता है और आपकी ड्रेस क्लीन नजर आती है.

ये जरूर याद रखें

सिल्क या बनारसी को ड्राई क्लीन करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. ताकि किसी भी तरह का नुकसान कपड़ों पर न पहुंचे. जो भी प्रक्रिया अपनाएं सबसे पहले उसे साड़ी के एक किनारे पर ट्राई करें. साइड इफैक्ट दिखने पर उसे पूरी साड़ी पर अप्लाई न करें. ऐसा करने से साड़ी खराब होने से बच जाएगी. सिल्क या बनारसी साड़ी को ड्राई क्लीन या धोने के समय सावधानी बरतनी चाहिए. सिकुड़ने से बचाने के लिए जोर से न निचोंड़े और सुखाने के लिए धूप में न डालें.

सिरके की मदत से भी कर सकते हैं ड्राई

सिल्क साड़ियों को पानी से धोना सही नहीं माना जाता है, लेकिन अगर जरूरत हो तो आप सफेद सिरका और ठंडे पानी से हल्के हाथों से साफ कर सकते हैं. सबसे पहले एक टब में ठंडा पानी लें.

अरे वाह

साड़ी में कोई दाग नहीं है, केवल डस्ट या गंध आ रही है, तो बेबी शैम्पू से साफ किया जा सकता है. एक टब में ठंडा पानी भरें। उसमें 1 चम्मच बेबी शैम्पू या माइल्ड शैम्पू डालें.

ये रखना न भूलें

ड्राई क्लीन के बाद साड़ी को हमेशा कॉटन के कपड़े में लपेटकर रखें, नेफ़्थलीन बॉल्स या कपूर रख दें ताकि साड़ी में बदबू या कीड़े न लगें.

कभी न करें ये गलती

साड़ी को कभी प्लास्टिक कवर में न रखें, इससे उसकी सिल्क क्वालिटी खराब होती है. घर पर ड्राई क्लीनिंग के ये उपाय न सिर्फ आपकी साड़ियों को नई जैसी चमक देंगे बल्कि आपके सैकड़ों रुपए की बचत भी करेंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

Tips: अब साड़ियों के ड्राईक्लीन का बचेगा पूरा खर्च,घर पर ट्राई करें ये सीक्रेट



Source link