सिराज ने मचाया तूफान, स्टार्क का महारिकॉर्ड किया ध्वस्त, टेस्ट क्रिकेट में महानता की ओर अग्रसर

सिराज ने मचाया तूफान, स्टार्क का महारिकॉर्ड किया ध्वस्त, टेस्ट क्रिकेट में महानता की ओर अग्रसर


IND vs WI 1st Test: भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में जारी पहले टेस्ट मैच में जमकर तबाही मचा रहे हैं. मोहम्मद सिराज ने अहमदाबाद टेस्ट में कहर मचाते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में अभी तक 4 विकेट झटके हैं. मोहम्मद सिराज ने इस दौरान 14 ओवर फेंके और 40 रन देकर 4 विकेट चटकाए. मोहम्मद सिराज ने इस दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. मोहम्मद सिराज ने तूफान मचाते हुए ऑस्ट्रेलिया के खूंखार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का महारिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.

सिराज ने स्टार्क का महारिकॉर्ड किया ध्वस्त

मोहम्मद सिराज ने साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट में अभी तक 31 विकेट हासिल कर लिए हैं. वहीं, मिचेल स्टार्क ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में 29 विकेट चटकाए हैं. मोहम्मद सिराज ने साल 2025 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट चटकाने के मामले में मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. साल 2025 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी टॉप पर हैं. ब्लेसिंग मुजारबानी ने इस साल 9 टेस्ट मैचों में 36 विकेट हासिल किए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


साल 2025 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज

1. ब्लेसिंग मुजारबानी – 36 विकेट

2. मोहम्मद सिराज – 31 विकेट

3. मिचेल स्टार्क – 29 विकेट

4. नाथन लियोन – 24 विकेट

5. शमर जोसेफ – 22 विकेट

बेहतरीन फॉर्म में मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज ने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ जून से अगस्त तक खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा 23 विकेट चटकाए थे. मोहम्मद सिराज ने अपनी उसी फॉर्म को बरकरार रखते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जमकर तबाही मचाई है. मोहम्मद सिराज ने अभी तक 14 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट चटकाए हैं. मोहम्मद सिराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी के दौरान तेग नारायण चंद्रपाल (0), ब्रैंडन किंग (13), एलिक एथनाज (12) और रोस्टन चेज (24) को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

मोहम्मद सिराज के रिकॉर्ड्स

मोहम्मद सिराज भारत के लिए अभी तक 42 टेस्ट मैचों की 77 पारियों में 127 विकेट हासिल कर चुके हैं. मोहम्मद सिराज ने इस दौरान 5 बार पारी में 5 विकेट हॉल अपने नाम दर्ज किए हैं. मोहम्मद सिराज ने इसके अलावा 44 वनडे मैचों में 71 विकेट हासिल किए हैं. 16 टी20 इंटरनेशनल मैचों में मोहम्मद सिराज ने 14 विकेट चटकाए हैं. मोहम्मद सिराज मौजूदा समय में टीम इंडिया के सबसे घातक हथियार हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में ये धाकड़ बॉलर 212 विकेट हासिल कर चुका है.



Source link