Vegetable Growing Tips: अक्टूबर के महीने में खेत में लगा दें इस सब्जी के बीज, दो महीने बाद धन्ना सेठ बन बैठेंगे आप!

Vegetable Growing Tips: अक्टूबर के महीने में खेत में लगा दें इस सब्जी के बीज, दो महीने बाद धन्ना सेठ बन बैठेंगे आप!


Last Updated:

Gobhi ki Kheti: अगर आप अक्टूबर के महीने में खेती करने की सोच रहे हैं तो गोभी से अच्छी फसल और कोई नहीं. बिना किसी झिझक के आप इसे खेत में लगाएं और दो महीने बाद मुनाफा कमाएं.

मोहन ढाकले/बुरहानपुर: नगद की कमाई करने वाली अगर कोई खेती होती है तो वह सब्जी भाजी की खेती होती है. जिससे रोज पैसों की आवक होती है. आज हम आपको अक्टूबर के महीने में एक ऐसी सब्जी आपके खेत में लगाने की जानकारी बताने के लिए जा रहे हैं .अगर आप इसे लगाते हैं तो आप दो से ढाई महीने में लाखों रुपए कमा सकते हैं. आईए आज हम आपको फूलगोभी आपके खेत में लगाकर आप कैसी कमाई कर सकते हैं इसकी जानकारी बता रहे हैं.

एक्सपर्ट कृषि अधिकारी ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम में जब एक्सपर्ट कृषि अधिकारी मनोहर सिंह देवकी से बात की तो उन्होंने बताया कि आप अक्टूबर के महीने में फूलगोभी की खेती कर सकते हैं. यह खेती ढाई महीने की होती है यदि आप एक एकड़ में फुल गोभी की खेती करते हैं तो आपको ₹100000 तक की लागत लगेगी आप जिस से दो से ढाई लाख रुपए कमा सकते हैं. ढाई महीने में सब्जी तैयार हो जाती है.

यह दो तरह की मिट्टी है सबसे बेस्ट 
अगर आप भी गोभी की खेती करने के लिए जा रहे हैं तो एक्सपर्ट बताते हैं कि दोमट और बलुई दोनों ही मिट्टी बेस्ट होती है. क्योंकि यह जल निकासी वाली मिट्टी है. इसलिए इस दोनों मिट्टी को सबसे बेस्ट माना जाता है. इसमें उत्पादन भी अच्छा होता है.

अच्छे बीज का करें चयन 
अगर आप भी आपके खेत में गोभी की खेती करने के लिए जा रहे हैं तो आप नर्सरी से भी इसके पौधे ले सकते हैं. या आप खाद बीज दुकान से बीज खरीद सकते हैं और अच्छे बीज का अगर आप चयन करते हैं तो आपका उत्पादन अच्छा होगा. उत्पादन अच्छा होगा तो आपको बाजार में भी भाव अच्छा मिलेगा.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

homeagriculture

अक्टूबर के महीने में लगा दें इस सब्जी के बीज, दो महीने बाद घर बैठ गिनेंगे नोट!



Source link