IND W vs AUS W: टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज अपने दौर में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे, लेकिन अब खुद से भी खतरनाक तूफानी बल्लेबाज तैयार कर दिए हैं. अभिषेक शर्मा का डंका दुनियाभर में बज रहा है और प्रियांश ने भी बल्ले की धमक से सुर्खियां बटोरी. अब ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ युवी के तीसरे चेले के तूफान ने कंगारुओं का काम तमाम कर दिया है. कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारत ने 2 विकेट से मुकाबले को जीतकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया है.
प्रभसिमरन सिंह ने ठोका शतक
अभिषेक शर्मा और प्रियांश आर्य अपनी तूफानी बल्लेबाजी से लोहा मनवा ही रहे हैं. अब युवी के तीसरे चेले प्रभसिमरन सिंह ने भी ढोल पीट दिया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तूफानी शतक ठोका जिसकी बदौलत भारत ने मैच 24 गेंद पहले 2 विकेट से जीत लिया. भारत को जीत के लिए 317 रन का लक्ष्य मिला था. ऑस्ट्रेलिया ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. टीम ने अपने शुरुआती 4 विकेट पर 44 और 6 विकेट 135 पर गंवा दिए थे.
316 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया टीम मुश्किल में थी, इसके बाद लियाम स्कट और कप्तान जैक एडवर्ड्स ने सातवें विकेट के लिए 152 रन की साझेदारी की जिसकी बदौलत कंगारू टीम ने बोर्ड पर 316 रन टांग दिए. स्कट 64 गेंद पर 73 रन बनाकर आउट हुए. एक समय ऑस्ट्रेलिया ए का स्कोर 350 या उसके पार जाता दिख रहा था. लेकिन भारत की शानदार गेंदबाजी ने बाजी पलट दी. भारत के लिए अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने 3-3, आयुष बडोनी ने 2, गुरजपनीत सिंह और निशांत सिंधु ने 1-1 विकेट लिए.
ये भी पढे़ं.. IND W vs PAK W: 12वीं हार से खुश होगा PAK.. 20 साल में पहली बार ये उपलब्धि लगी हाथ, लेकिन जीत का सूखा बरकरार
अय्यर और रियान पराग भी चमके
317 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी भारतीय ए टीम के लिए सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 68 गेंद पर 7 छक्के और 8 चौके की मदद से 102 रन की पारी खेली. इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 58 गेंद पर 62 और रियान पराग ने 55 गेंद पर 62 रन की पारी खेली। भारत ने 46 ओवर में 8 विकेट पर 322 रन बनाकर मैच 2 विकेट से जीता.