Last Updated:
IND vs ENG T20 World cup Indian team Playing XI: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीता है. टॉस जीतने के बाद टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. इस नॉआउट मैच के लिए दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में उतरी है.
भारत बनाम इंग्लैंड, सेमीफाइनल मैच
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में है. मैच में इंग्लैंड की टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीता है. टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. कप्तान सूर्यकुमार यादव विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही मैदान पर उतरे हैं. वहीं इंग्लैंड की टीम ने दो बदलाव किए हैं.
भारत के खिलाफ इस नॉकआउट मैच में इंग्लैंड अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदला है. टीम में जेमी ओवरटन की वापसी हुई है. ओवरटन को रेहान अहमद की जगह मौका मिला है. रेहान अहमद ने कोलंबो में न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार खेल का प्रदर्शन किया था. हालांकि, भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है.
लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भारत-इंग्लैंड
आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत और इंग्लैंड के बीच लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल का मुकाबला खेला जा रहा है. अभी तक दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में एक-दूसरे को एक-एक बार हराया है. पहली बार साल 2022 में इंग्लैंड और भारत की टक्कर हुई थी. इस टक्कर में इंग्लैंड ने बाजी मारी थी. वहीं दूसरी बार दोनों को बीच टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल का मुकाबला हुआ था. इस बार के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी.
दोनों टीमों की प्लेइंग XI-
भारत- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमराह.
इंग्लैंड- फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें