बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर घायल: रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर, अपने खेत से घर लौट रहे थे – Mauganj News

बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर घायल:  रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर, अपने खेत से घर लौट रहे थे – Mauganj News




मऊगंज थाना क्षेत्र के पुरानी मऊ गांव में गुरुवार को एक सड़क हादसे में 60 साल के अहमद बख्श गंभीर रूप से घायल हो गए। वह अपने खेत से घर लौट रहे थे, तभी बरहटा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घायल वृद्ध को रीवा रेफर किया गया टक्कर के बाद अहमद बख्श सड़क पर गिर गए और गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद चोटों की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे में बाइक चालक भी घायल हुआ है। उसे उसके परिजन एक निजी अस्पताल ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी मऊगंज पुलिस ने बताया कि उन्होंने दुर्घटना की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की है।



Source link