कांग्रेसी नोटिस के जवाब में मानहानि का नोटिस पहुचाएंगे: कांग्रेस के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को थमाया था नोटिस – Ujjain News

कांग्रेसी नोटिस के जवाब में मानहानि का नोटिस पहुचाएंगे:  कांग्रेस के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को थमाया था नोटिस – Ujjain News


कांग्रेस पदाधिकारियों ने इस संबंध में बैठक की।

कांग्रेस संगठन सृजन के तहत विधायक महेश परमार को उज्जैन जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद पार्टी के अंदर विरोध के सुर तेज हो गए थे। सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर विरोध जताने वाले 50 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन सम

.

कांग्रेस पार्टी का प्रतीकात्म्क चिन्ह।

QuoteImage

वाट्सएप, सोशल मीडिया के माध्यम से नोटिस प्रसारित करवाकर उज्जैन के सच्चे कांग्रेस के सिपाही की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसका जवाब उचित तरीके से दिया जाएगा। कांग्रेस के सच्चे सिपाहियों की छवि धूमिल करने वाले कुंठित पदाधिकारियों के खिलाफ मानहानि का नोटिस जारी किया जाएगा।

QuoteImage

इसको लेकर नोटिस मिलने के बाद विरोध करने वाले कांग्रेसियों ने अब नोटिस जारी करने वाले कांग्रेस के उच्च पदाधिकारियों को मानहानि के नोटिस भेजने का मन बनाया है। दीपक मेहरे ने बताया कि अनुशासनहीनता के जो नोटिस भेजे गए वे उन्हें भेजे गए जो राहुल गांधीजी के आंदोलन वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाते हुए यात्रा निकाल रहे थे।

वाट्सएप, सोशल मीडिया पर भेजे गये इन नोटिसों के विरोध में पूर्व विधायक डॉ. बटुकशंकर जोशी, महेश सोनी, मुरली मोरवाल, चेतन यादव, आजाद यादव, माया राजेश त्रिवेदी, हेमंति सह चौहान, विक्की यादव, नाना तिलकर, तबरेज खान, रमेश परिहार, दिनेश शर्मा तराना, कय्यूम नागौरी महिदपुर, धीरजसिंह परमार घट्टिया, कैलाश बिसेन, राजेंद्र कुवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक हुई।



Source link