और सस्ती हो गई किआ Carens Clavis, जानें नए वेरियंट्स की कीमत और पूरी डिटेल

और सस्ती हो गई किआ Carens Clavis, जानें नए वेरियंट्स की कीमत और पूरी डिटेल


Last Updated:

किआ इंडिया ने Carens Clavis में नया HTX (O) ट्रिम लॉन्च किया, 6 और 7-सीटर विकल्पों के साथ, कीमत 19.27 लाख रुपये. श्री अतुल सूद ने लाइनअप विस्तार की घोषणा की.

नई दिल्ली. इस दिवाली सीजन को और भी अट्रैक्टिव बनाने के उद्देश्य से, किआ इंडिया ने अपने नए मॉडल Carens Clavis में एक नया टॉप-एंड HTX (O) ट्रिम पेश किया है. यह नया ट्रिम HTX और HTX+ ट्रिम्स के बीच स्थित है और इसे टर्बो पेट्रोल और DCT इंजन-गियरबॉक्स के साथ 6 और 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध कराया गया है, जिसकी कीमत 19.27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

किफायती हुई क्लाविस 6 सीटर
इसके अलावा, किया ने Carens Clavis 6-सीटर को और भी किफायती बना दिया है, जिसमें तीन नए वेरिएंट्स – HTK+ टर्बो-DCT, HTK+ डीजल AT और HTK+ (O) टर्बो-DCT – शामिल हैं, जिनकी कीमत क्रमशः 16.28 लाख रुपये, 17.34 लाख रुपये और 18.05 लाख रुपये है.

वेरियंट एक्स-शोरूम
HTK+ Turbo-DCT 6-सीटर Rs 16.28 लाख
HTK+ Diesel-AT 6-सीटर Rs 17.34 लाख
HTK+ (O) Turbo-DCT 6-सीटर Rs 17.05 लाख
HTX (O) Turbo-DCT 6-सीटर Rs 19.27 लाख
HTX (O) Turbo-DCT 7-सीटर Rs 19.27 लाख

किआ कारेंस क्लाविस HTX (O)

इंजन 1.5L टर्बो पेट्रोल
पावर 160bhp
टॉर्क 253Nm
गियरबॉक्स 7-स्पीड DCT
सीटिंग लेआउट 6/7-सीटर

किआ इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और नेशनल हेड, सेल्स और मार्केटिंग, श्री अतुल सूद ने कहा, “हमारे ब्रांड अनुभव को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, हम Carens Clavis लाइनअप को मजबूत करने और हर वेरिएंट को एक अट्रैक्टिव ऑप्शन बनाने के लिए खुश हैं. हमारे ग्राहक हर इनोवेशन के लिए इंस्पिरेशन हैं. इसलिए, लाइनअप विस्तार के साथ हमने न केवल एक नया HTX(O) ट्रिम पेश किया है, बल्कि 6-सीटर वेरिएंट ऑप्शंस को जोड़ने की उनकी इच्छा को भी पूरा किया है. इन एडिशनल ऑप्शंस के साथ, हम चाहते हैं कि ज्यादा कंज्यूमर अपनी आवश्यकताओं से समझौता किए बिना ऑप्शंस का आनंद लें.”

7 सीटर ऑप्शन भी उपलब्ध

बाजार में इन दिनों इलेक्ट्रिक एसयूवी की बाढ़ सी आई है. इस बीच Kia Carens Clavis EV एक ताज़ा हवा की तरह लगती है. ये ईवी पावर, परफॉर्मेंस, रेंज और कुछ ऑफ-रोड फीचर्स पर ज्यादा फोकस करती है. किआ की ये इलेक्ट्रिक कार उन फैमिली को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है जो साथ में ट्रैवल करना पसंद करते हैं. किआ भारत की पहली 7 सीटों वाली मास-मार्केट ईवी भी है, जो 42 kWh और 51.4 kWh बैटरी ऑप्शंस के साथ खरीदी जा सकती है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

और सस्ती हो गई किआ Carens Clavis, जानें नए वेरियंट्स की कीमत और पूरी डिटेल



Source link