नगर के विजय टॉकीज चौराहे में विरोध दर्ज कराते कांग्रेसी।
नीमच शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने छिंदवाड़ा में जहरीले सिरप से 16 बच्चों की मौत के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग की। यह मौन कैंडल मार्च शहर के गांधी भवन से शुरू हुआ।
.
प्रमुख मार्गों से होते हुए, यह विजय टॉकीज चौराहे पर समाप्त हुआ। यहां कांग्रेसजनों ने मासूम बच्चों की आत्मशांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल को पद से हटाने की मांग की। उन्होंने बच्चों की मौत के लिए स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराया।
कैंडल लेकर चलती महिला कांग्रेस की सदस्य।
इस दौरान शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर (एक), मोनू लॉक्स (दो), पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, ब्रजेश मित्तल, ब्रजेश सक्सेना, नाथूसिंह राठौड़, भारतसिंह अहीर, मनोहर अम्ब, ओम दीवान, पृथ्वीसिंह वर्मा, हिदायत उल्लाह खान, बाबू सलीम, गजेंद्र यादव, योगेश प्रजापति, इकबाल कुरैशी, धर्मेंद्रसिंह परिहार, इलियास कुरैशी, जगदीश पुनर, नितिन हसीजा, अब्दुल हमीद, वैभव अहीर, मनमोहन सिंह, रोहित खैर, मुस्तफा राणा, गजेंद्र माहेश्वरी, बेबी मेहरा, मीना कुरील, हारून रशीद, गौरव गोयल और राजीव भास्कर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

शहर के मुख्य चौराहे पर जाते कांग्रेसी।