Karwa Chauth Moonrise Timing: भोपाल, उज्जैन, रीवा, जबलपुर में सताएगा चांद, इस वक्त तक होगा दीदार!

Karwa Chauth Moonrise Timing: भोपाल, उज्जैन, रीवा, जबलपुर में सताएगा चांद, इस वक्त तक होगा दीदार!


Last Updated:

karwachauth Moonrise Timing: करवा चौथ 2025 पर भोपाल, उज्जैन, रीवा और जबलपुर में महिलाएं बेसब्री से चाँद के दीदार का इंतजार करेंगी. जानिए आपके शहर में कब निकलेगा चाँद और कितने बजे होगा करवाचौथ का शुभ क्षण.

Karwa chauth 2025 LIVE: करवा चौथ की रात… वो पल जब हर सुहागन की निगाह आसमान पर टिकी रहती है. दिनभर बिना पानी के व्रत रखने के बाद, चाँद का पहला दीदार किसी जादू से कम नहीं होता. मगर इस बार, मध्य प्रदेश के कई शहरों में ये चाँद थोड़ी देर से दस्तक देगा और इंतज़ार लंबा होने वाला है.

भोपाल की सड़कों पर शाम ढलते ही सजी थालियाँ और छलकते दीपक नज़र आएंगे. लेकिन इस बार चाँद थोड़ा नखरे करेगा. मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं, इसलिए भोपाल में लगभग 8 बजकर 10 मिनट के आसपास चाँद के दर्शन होने की संभावना है. उसी वक्त उज्जैन में भी महिलाएँ छतों पर डेरा जमाए रहेंगी, जहाँ चाँद करीब 8 बजकर 15 मिनट पर दिख सकता है.

अब बात करें रीवा की तो यहाँ हमेशा की तरह ठंडी हवा और साफ आसमान देखने को मिल सकता है, लेकिन चाँद फिर भी 8 बजकर 20 मिनट के बाद ही झाँकने वाला है. और जबलपुर की बात करें, तो यहाँ का चाँद सबसे आखिर में मुस्कुराएगा लगभग 8 बजकर 25 मिनट पर.

हर शहर में एक जैसी बेचैनी होगी कोई छत पर टहलता हुआ नजर आएगा, तो कोई छलनी हाथ में लिए आसमान ताकता रहेगा. कुछ महिलाएँ वीडियो कॉल पर अपनी सास या माँ के साथ पूजा करेंगी, तो कुछ सहेलियाँ मिलकर चाँद का इंतजार करेंगी. यह वो रात होती है जहाँ न थकान मायने रखती है, न वक्त बस दिल में एक ही ख्याल, “कब निकलेगा वो चाँद?”

homemadhya-pradesh

भोपाल, उज्जैन, रीवा, जबलपुर में सताएगा चांद, इस वक्त तक होगा दीदार!



Source link