MP का सबसे शिक्षित गांव कौन सा है? यहां बच्चे से बडे़ सब पढ़े-लिखे, 100% साक्षरता, बीच में कोई नहीं छोड़ता स्कूल

MP का सबसे शिक्षित गांव कौन सा है? यहां बच्चे से बडे़ सब पढ़े-लिखे, 100% साक्षरता, बीच में कोई नहीं छोड़ता स्कूल

Last Updated:

MP Model Village: क्या आपको पता है कि मध्य प्रदेश का सबसे शिक्षित गांव कौन सा है? अब आप सोचेंगे कि गांव और शिक्षा का क्या संबंध है! लेकिन, जिस गांव के बारे में आज हम बताने जा रहे हैं, वह न सिर्फ शहरों को मात देता है, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बन गया है.

नरसिंहपुर से लगभग 15 किमी की दूरी पर बसा बघुवार गांव आज पूरे मध्य प्रदेश में सबसे शिक्षित गांव के रूप में जाना जाता है. यहां की खास बात ये कि हर व्यक्ति, चाहे बच्चा हो, महिला हो या बुजुर्ग, सब पढ़े-लिखे हैं. इस गांव में शिक्षा को जीवन का अहम हिस्सा माना जाता है.

Baghuwar village literacy rate, 100 percent literate village in MP, Zero dropout village in MP, Educational model village Mp, Most educated village of MP,

100 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ बघुवार गांव ने यह साबित कर दिया कि अगर इच्छा शक्ति और सामूहिक प्रयास हो तो कोई लक्ष्य असंभव नहीं. यहां स्कूल से ड्रॉपआउट दर 0% है, यानी कोई भी बच्चा पढ़ाई बीच में नहीं छोड़ता. इसके पीछे गांव वालों की सोच और एकजुटता सबसे बड़ी ताकत है.

Baghuwar village literacy rate, 100 percent literate village in MP, Zero dropout village in MP, Educational model village Mp, Most educated village of MP,

गांव में ‘हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार’ को पूरी गंभीरता से लागू किया गया है. इसके लिए ग्रामीणों ने सरकार की मदद का इंतजार नहीं किया, बल्कि खुद पैसे जुटाकर स्कूल भवन का निर्माण कराया. बच्चों की सुविधा के लिए सभी कक्षाओं में स्मार्ट टीचिंग बोर्ड और प्रैक्टिकल लर्निंग के साधन भी जोड़े गए हैं.

Baghuwar village literacy rate, 100 percent literate village in MP, Zero dropout village in MP, Educational model village Mp, Most educated village of MP,

बघुवार गांव के स्कूलों में शिक्षा के साथ-साथ पोषण पर भी बराबर ध्यान दिया जाता है. मिड-डे मील के तहत पौष्टिक भोजन दिया जाता है, ताकि बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास समान रूप से हो सके. यहां के शिक्षक भी गांव के ही पढ़े-लिखे युवा हैं, जो नई पीढ़ी को दिशा दे रहे हैं.

Baghuwar village literacy rate, 100 percent literate village in MP, Zero dropout village in MP, Educational model village Mp, Most educated village of MP,

गांव में शिक्षा को मनोरंजन से जोड़ने के लिए भी कई नवाचार किए गए हैं. धामनी नदी के किनारे ग्रामीणों ने एक मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम, इनडोर हॉल और स्विमिंग पूल का निर्माण कराया है. इससे बच्चों में खेलों के प्रति रुचि और अनुशासन दोनों बढ़े हैं.

Baghuwar village literacy rate, 100 percent literate village in MP, Zero dropout village in MP, Educational model village Mp, Most educated village of MP,

बघुवार गांव की दीवारों पर रंग-बिरंगे शैक्षिक चित्र बनाए गए हैं, जिनसे बच्चों को रोज कुछ नया सीखने को मिलता है. ये चित्र गांव की सुंदरता भी बढ़ाते हैं और संदेश भी देते हैं कि “सीखना कभी बंद मत करो.”

Baghuwar village literacy rate, 100 percent literate village in MP, Zero dropout village in MP, Educational model village Mp, Most educated village of MP,

बघुवार गांव की सफलता सिर्फ शिक्षा तक सीमित नहीं है. यहां स्वच्छता, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है. लोग जागरूक हैं और सामूहिक रूप से गांव के विकास की योजनाएं बनाते हैं. यही कारण है कि आज यह गांव पूरे मध्य प्रदेश के लिए “100% साक्षरता” की मिसाल बन गया है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

MP का सबसे शिक्षित गांव? यहां बच्चे से बडे़ सब पढ़े-लिखे, 100% साक्षरता, जानें

Source link