लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उइके ने बुधवार को नरसिंहपुर में बताया कि जिले में जल जीवन मिशन का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसके तहत लगभग 1 लाख 92 हजार परिवारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरें
.
नल जल योजना में टूटी सड़कों को लेकर दैनिक भास्कर के सवाल के जवाब में मंत्री उइके ने स्वीकार किया कि जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के दौरान कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि यह विषय विधानसभा में भी उठाया गया था।
उन्होंने 42 जिलों का दौरा किया, जहां लगभग 61 हजार किलोमीटर सड़कें पाइप लाइन बिछाने के कारण खराब हुई थीं। इनमें से 60 हजार किलोमीटर सड़कों की मरम्मत की जा चुकी है और शेष कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। अधूरे कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है।
मंत्री उइके ने यह जानकारी भाजपा कार्यालय में आयोजित ‘आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प अभियान’ की प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने बताया कि स्वदेशी इस अभियान का एक सशक्त माध्यम है, जो केवल एक नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की नींव है। उन्होंने जोर दिया कि स्वदेशी को बढ़ावा देने से देश के किसानों, कारीगरों, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को नई शक्ति और सम्मान मिलता है।
प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण ‘मेक इन इंडिया’ से आगे बढ़कर ‘मेड बाय इंडिया, मेड फॉर द वर्ल्ड’ का है। इसके अतिरिक्त, समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और छोटे कारीगरों को बाजार से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति काकोड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसनेही पाठक, विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल, नपा अध्यक्ष नीरज दुबे, अभियान प्रभारी नीलम जैन और जिला मीडिया प्रभारी अभिनव शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
