धनतेरस पर कम पैसों में खरीदें सोने-चांदी की ये चीजें, मिलेंगी खुशियां और बजट भी नहीं बिगड़ेगा!

धनतेरस पर कम पैसों में खरीदें सोने-चांदी की ये चीजें, मिलेंगी खुशियां और बजट भी नहीं बिगड़ेगा!


Last Updated:

Dhanteras 2025: इस वक्त सोने-चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं. ऐसे में हम आपको सोने-चांदी की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप कम पैसों में खरीद सकते हैं.

Dhanteras 2025 Shopping Tips: धनतेरस का पर्व सुख, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है. इस दिन सोना, चांदी या पीतल जैसी धातुओं की खरीदारी को शुभ माना जाता है. लेकिन कई बार मन तो करता है कुछ नया खरीदने का, पर बजट हाथ थाम लेता है. खासतौर पर अभी जब सोना और चांदी के दाम आसमान को छू रहे हैं. अगर आपकी जेब में इस बार ज्यादा पैसे नहीं तो भी अपना मन मारने की जरूरत नहीं है.

रीवा के सर्रफा बाजार में इतनी महंगाई में भी ऐसे कई विकल्प मौजूद हैं, जिन्हें आप बेहद कम दामों में खरीद सकते हैं. रीवा के राजेश सोनी ने कुछ ऐसे किफायती विकल्पों के बारे में बताया जिन्हें आप धनतेरस के मौके पर सस्ते दामों में खरीदकर अपनी इच्छा पूरी कर सकते हैं. सर्रफा व्यापारी कहते हैं कि जमीन या अन्य चीजों में खर्च करने से अच्छा है कि सोने में निवेश करें क्योंकि इससे अच्छा विकल्प अभी मार्केट में कुछ भी नहीं है.

सोने का पेंडेंट
सोने की चेन तो काफी महंगी आती है, लेकिन इसमें डाला जाने वाला पेंडेंट आप कम दाम में खरीद सकते हैं. कई जगहों पर तो सिर्फ आधे ग्राम में गोल्ड का पेंडेंट बेहद आसानी से मिल जाएगा. इतना हल्का नहीं लेना है तो एक ग्राम सोने के साथ पेंडेंट तैयार कराएं.

सोने की अंगूठी
सोने का पेंडेंट नहीं खरीदना है तो आप सोने की अंगूठी भी खरीद सकते हैं. महज एक से दो ग्राम सोने में अंगूठी की अच्छी डिजाइन मिल जाती है. भले ही ये देखने में थोड़ी हल्की होगी, लेकिन है तो ये सोना ही. अभी इसे खरीदकर रख लें, भले ही बाद में जब आपके पास पैसे हों तो इसे बदलकर नई अंगूठी खरीद लें.

नोज पिन
डायमंड वाली नोज पिन तो महंगी आती है. ऐसे में सिंपल गोल्ड वाली नोज रिंग अपने घर की किसी महिला के लिए खरीद सकते हैं. गोल्ड की नोज पिन देखने में कमाल की लगती है। इसे आप महज दो से तीन हजार रुपये में भी आसानी से खरीद सकते हैं.

चांदी का ब्रेसलेट
हाथों में ही पहनने के लिए ही कुछ खरीदना है लेकिन अंगूठी नहीं लेनी तो आप चांदी का ब्रेसलेट खरीद सकते हैं. सिंपल से चेन वाले ब्रेसलेट आपको 10 से 20 ग्राम चांदी में मिल जाएंगे. इसे खरीदने के लिए आपको 2-3 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे.

चांदी की पायल
शायद ही कोई महिला ऐसी होगी, जिसे पायल पहनना पसंद न हो. ऐसे में आप अपने लिए या अपने घर की किसी महिला के लिए पायल खरीद सकते हैं. पायलों के एक से एक नए डिजाइन आपको बाजार में काफी सस्ते दामों में मिल जाएंगे.

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

धनतेरस पर कम पैसों में खरीदें सोने-चांदी की ये चीजें, बजट भी नहीं बिगड़ेगा…



Source link