Ranji Trophy 2025-26: रणजी ट्रॉफी 2025-26 का आगाज महाराष्ट्र के लिए अच्छा नहीं रहा. केरल के खिलाफ मुकाबले के पहले ही दिन महाराष्ट्र की टीम में डक आउट की झड़ी लग गई. प्रैक्टिस मैच में 181 रन की पारी खेलकर आए पृथ्वी शॉ केरल के खिलाफ मुकाबले में पूरी तरह से फुस्स नजर आए. जिसके बाद टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू की तलाश कर रहे ऋतुराज गायकवाड़ ने खूंटा गाड़ा और अपनी टीम की लाज बचाई.
0 रन पर गिरे तीन विकेट
टीम ने अपने तीन बल्लेबाजों को 0 के स्कोर पर खो दिया था. चौथा विकेट भी 5 के स्कोर पर ही गिर गया. ओपनर पृथ्वी शॉ और अर्शिन कुलकर्णी बिना खाता खोले आउट हुए. इसके बाद उतरे सिद्धेश वीर ने भी अपना विकेट 0 के स्कोर पर ही गंवा दिया. कप्तान अंकित बावने ने 7 गेंदो का सामना किया लेकिन खाता नहीं खोल पाए. इस मुश्किल हालात में रुतुराज गायकवाड़ ने अकेले ही पारी को संभाला और शानदार संयम दिखाया.
केरल की शानदार गेंदबाजी
केरल के तेज गेंदबाजों ने शुरुआती मूवमेंट का फायदा उठाया. हर गेंद महाराष्ट्र के बल्लेबाजों के लिए सवाल लेकर आ रही थी, लेकिन वे जवाब नहीं दे पाए. ये शुरुआती विकेट न सिर्फ टीम का मनोबल तोड़ गए, बल्कि टॉप ऑर्डर की कमजोरी भी उजागर कर दी. गायकवाड़ ने केरल की शानदार शुरुआत की मेहनत पर पानी फेरने में देर नहीं लगाई. लेकिन दूसरे छोर से विकेटों का सिलसिला नहीं रुका.
ये भी पढे़ं.. ‘अरे हीरो..’ नए कप्तान शुभमन गिल का रोहित शर्मा से ‘भरत मिलाप’, दिल छू लेगा ये वीडियो
शतक से चूके गायकवाड़
ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार पारी खेली लेकिन बदकिस्मती से अपने शतक से चूक गए. उन्होंने 91 रन की पारी खेली और टीम के स्कोर को 200 के करीब पहुंचा दिया. उनके अलावा जलज ने भी धमाकेदार पारी खेली. जलज ने 106 गेंद में 49 रन बनाए. अब महाराष्ट्र की गेंदबाजी पर पूरी जिम्मेदारी आ चुकी है. देखना होगा कि टीम के गेंदबाज कैसा प्रदर्शन करते हैं.