भोपाल की करोंद मंडी में भीषण आग: मखाने के गोडाउन में आग भभकी; दमकलों ने पाया काबू – Bhopal News

भोपाल की करोंद मंडी में भीषण आग:  मखाने के गोडाउन में आग भभकी; दमकलों ने पाया काबू – Bhopal News


भोपाल की करोंद मंडी स्थित मखाना गोडाउन में आग लगी।

भोपाल के करोंद स्थित कृषि उपज मंडी में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग मखाने के गोडाउन में लगी। इसमें लाखों का मखाना भरा था। आगजनी के बाद मंडी परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। आग ज्यादा न फैले, इसके लिए व्यापारी, हम्माल भी बुझाने में जुटे रहे।

.

आगजनी की घटना सुबह 8 बजे हुई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग काबू में आ पाई है। हालांकि, अंदर रखा मखाना जल गया। मंडी व्यापारी संजीव कुमार जैन ने बताया, यह गोडाउन व्यापारी आशीष सिंह का है, जो उन्होंने करीब छह महीने पहले ही बनाया था। यहां पर लाखों रुपए के मखाने रखे थे।

देखिये आग की तस्वीरें…

आग पर काबू पाते दमकलकर्मी।

गोडाउन में लाखों रुपए का मखाना रखा था।

गोडाउन में लाखों रुपए का मखाना रखा था।

त्योहार के चलते स्टॉक ज्यादा रखा था दीपावली और ठंड की वजह से ड्राइ फूट्स की डिमांड अधिक रहती है। इसलिए गोडाउन में मखाने का ज्यादा स्टॉक रखा था।

धुआं उठते देख दमकलों को बुलाया सुबह गोडाउन में धुआं उठते हुए लोगों ने देखा। इसके बाद फायर कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। तुरंत आसपास के फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने लगी। आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है।



Source link