त्योहारों के दौरान इंदौर के राजवाड़ा इलाके में दुकानों के बाहर सफेद रंग की मार्किंग की गई है। इन सफेद मार्किंग की सीमा के अंदर ही दुकानदारों, स्ट्रीट वेंडर्स को अपनी दुकान लगाने की अनुमति रहेगी। इसके साथ ही पार्किंग के बोर्ड भी लगाए गए है, ताकि लोग पा
.
सफेद मार्किंग के अंदर ही लगेगी दुकानें।
राजवाड़ा पर लगने वाली दुकानों के चलते बड़ी संख्या में लोग यहां खरीदारी करने पहुंचते है, जिसके चलते यहां ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है। इसे देखते हुए बुधवार से ही ट्रैफिक पुलिस ने कार,ई-रिक्शा, ऑटो और सिटी बस की एंट्री पर दोपहर 12 से रात 12 बजे तक बंद कर दी है।
यह खबर भी पढ़े…
राजवाड़ा को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार

इंदौर के राजवाड़ा इलाके में त्योहारों पर लोगों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है। कई दुकानें यहां लगती हैं और दूर-दूर से लोग खरीदारी करने आते हैं। इसके चलते यहां जाम और बेतरतीब ट्रैफिक के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। पूरी खबर पढ़े…