सारंगी में श्री सांवरिया सेठ दीपोत्सव मेला शुरू: मनोरंजन, खान-पान की दुकानें सजीं; सुरक्षा को 25 CCTV, 100 युवा करेंगे सहयोग – Jhabua News

सारंगी में श्री सांवरिया सेठ दीपोत्सव मेला शुरू:  मनोरंजन, खान-पान की दुकानें सजीं; सुरक्षा को 25 CCTV, 100 युवा करेंगे सहयोग – Jhabua News


झाबुआ जिले के सारंगी में दीपोत्सव के अवसर पर श्री सांवरिया सेठ दीपावली उत्सव मेले का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र गेहलोत, भाजपा सारंगी मंडल अध्यक्ष पप्पू गामड़ और सरपंच फुंदीबाई मेडा ने सकल व्यापारी संघ के सदस्यो

.

ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित यह मेला 16 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक चलेगा। मेला संयोजक अंतिम बसेर ने बताया कि यह पहली बार आयोजित हो रहा है, जिससे ग्रामीणों में काफी उत्साह है। अब तक 100 से अधिक दुकानें लग चुकी हैं और इतनी ही दुकानों की बुकिंग भी हो चुकी है।

मेले में खान-पान और मनोरंजन की व्यापक व्यवस्था की गई है। बच्चों के लिए सर्कस, झूले, चकरी और विभिन्न खेल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

सारंगी चौपाटी पर लगे इस मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेला समिति 25 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखेगी। इसके अतिरिक्त, ग्राम सुरक्षा समिति के 100 से अधिक युवा पुलिस को सहयोग प्रदान करेंगे।



Source link