बदनावर-पेटलावद स्टेट हाईवे पर शनिवार दोपहर करीब 3 बजे माही नदी के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में सारंगी निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दंपती और उनका 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
.
पुलिस के अनुसार दुर्घटना में बाइक क्रमांक MP-45-MF-9746 के सवार सुनील सिंगाड़ की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक क्रमांक MP-45-ME-7750 पर सवार दिनेश भूरिया, उनकी पत्नी सीमा भूरिया और बेटे कांतिलाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
भिड़ंत के सड़क पर बाइक और घायल।
हादसे के दौरान मौके से गुजर रहे माण्डन निवासी नीलेश पाटीदार ने सभी घायलों को अपने निजी वाहन से पेटलावद सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान सुनील सिंगाड़ ने दम तोड़ दिया। मृतक का पोस्टमॉर्टम पेटलावद में किया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक इलात के बाद आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। पेटलावद पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।