धनतेरस पर देश की सबसे बड़ी कुबेर प्रतिमा का पूजन: विदिशा में करीब 14 फीट ऊंची; 40 साल पहले वेस नदी से निकाली थी – Vidisha News

धनतेरस पर देश की सबसे बड़ी कुबेर प्रतिमा का पूजन:  विदिशा में करीब 14 फीट ऊंची; 40 साल पहले वेस नदी से निकाली थी – Vidisha News


विदिशा में धनतेरस पर देश की सबसे बड़ी कुबेर प्रतिमा पूजन करते लोग।

विदिशा में धनतेरस पर देश की सबसे बड़ी प्रतिमा मानी जाने वाली कुबेर प्रतिमा का पूजन किया गया। विदिशा जिला संग्रहालय में रखी यह प्रतिमा कई सालों पहले वेस नदी के तट पर मिली थी। इसके बारे में यह तक कहा जाता है कि नदी किनारे पड़ी इस प्रतिमा के आसपास कपड़े

.

करीब चार दशक पहले जब वेस नदी का जलस्तर घटा, तब प्रतिमा का पूरा स्वरूप दिखाई दिया। इसके बाद पुरातत्व विभाग ने इसे सुरक्षित कर जिला संग्रहालय में स्थापित कर दिया।

कुबेर प्रतिमा का पूजन कर परिक्रमा करते लोग।

17 सालों से हो रहा पूजन पिछले लगभग 17 वर्षों से विदिशा के सुशील शर्मा और उनके साथी हर धनतेरस पर विशेष अनुमति लेकर इस प्रतिमा की पूजा करते आ रहे हैं। इस वर्ष भी उन्होंने अपने साथियों पंकज जैन, अमित, अर्पित और अन्य श्रद्धालुओं के साथ पहुंचकर भगवान कुबेर की विधिवत पूजा की।

पूजा के दौरान दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण और आरती की गई। श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर समृद्धि और सुख-शांति की कामना की।

सुशील शर्मा ने बताया कि वे 2008 से लगातार भगवान कुबेर की पूजा कर रहे हैं। उनके अनुसार, भगवान कुबेर की कृपा से जीवन में वैभव, यश और कीर्ति प्राप्त होती है।

जानकारों का कहना है कि देशभर में भगवान कुबेर की इतनी ऊंची प्रतिमाएं केवल चार स्थानों पर ही मिली हैं, जिनमें विदिशा (मध्यप्रदेश), भरतपुर (राजस्थान), मथुरा (उत्तर प्रदेश) और पटना (बिहार) शामिल हैं। इनमें से विदिशा की प्रतिमा सबसे ऊंची और कलात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।



Source link