Last Updated:
Indore News: इस दिवाली ऑटोमोबाइल सेक्टर में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. देशभर में 8 हजार करोड़ की कारें बिकीं हैं. इंदौर में 500 से ज्यादा गाड़िया बिकीे हैं.
Indore News: इस दिवाली ऑटोमोबाइल सेक्टर में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. देश भर में बंपर गाड़ियों की बिक्री हुई खासकर कार की. दिवाली पर वैसे तो कंपनियों ने काफी ऑफर्स निकाले हुए हैं लेकिन इस बार जीएसटी में जो कटौती हुई है उसका ग्राहकों ने भरपूर फायदा उठाया है. अनुमान के मुताबिक, इस दीवाली 8 हजार करोड़ रुपए की कारों की बिक्री हुई.
कस्टमर लगातार आ रहे
उन्होंने बताया कि सुजुकी अब तक ढाई सौ गाड़ियां डिलीवरी कर चुका है, जबकि 550 से ज्यादा की बुकिंग उन्हें पहले ही मिल चुकी है, इसमें बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है. कस्टमर अभी भी पूछताछ और बुकिंग के लिए आ रहे हैं. वहीं धनतेरस के चलते इसमें और बढ़ोतरी हुई है. GST में कमी के चलते जो लोग बाद में गाड़ी लेने वाले थे, उन्होंने ऑफर्स और टैक्स में कमी को देखते हुए दीवाली पर ही गाड़ियां खरीद ली.
वहीं फेडरेशन ऑफ़ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक इस बार करीब एक लाख कारों की बिक्री का अनुमान है, जिसमें सबसे ज्यादा मारुति सुजुकी ने धनतेरस पर 50 हजार कारों की बिक्री की बात कही है. वहीं ह्यूंडई ने करीब 14 हजार कारों की बिक्री का अनुमान जताया है. एसोशिएशन के मुताबिक इस साल 20 से 25 प्रतिशत ग्रोथ हुई है. आंकड़ों के मुताबिक इस साल दीवाली पर 8 हजार करोड़ की कारें बिकी.
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें