शहर में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था: आज रेलवे आरक्षण केंद्रों के समय में बदलाव ; जानिए शहर में आज कहां-क्या खास – Bhopal News

शहर में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था:  आज रेलवे आरक्षण केंद्रों के समय में बदलाव ; जानिए शहर में आज कहां-क्या खास – Bhopal News


हम आपको बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

सुविधाएं जो, आपसे जुड़ी हैं…

पुराने भोपाल में चार पहिया और लोडिंग वाहन प्रतिबंधित

  • दीपावली पर्व के चलते भोपाल में 8 दिनों तक यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था लागू की है। पुराने शहर से लेकर न्यू मार्केट, 10 नंबर मार्केट, एमपी नगर और बैरागढ़ तक उन इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन और अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यहां दीपावली की खरीदारी के दौरान सबसे ज्यादा भीड़ रहने की संभावना है। नगरीय यातायात पुलिस भोपाल के अनुसार, 13 से 21 अक्टूबर तक भीड़भाड़ की स्थिति को देखते हुए कई बाजारों में चार पहिया और तीन पहिया वाहनों का प्रवेश सीमित रहेगा। पढ़ें पूरी खबरें…

भोपाल से गुजरेगी दिवाली-छठ पूजा स्पेशल ट्रेनें

  • त्योहारों में यात्रियों की भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दीपावली और छठ पर्व के दौरान रेलवे तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।
  • इनमें मुंबई-गोरखपुर, पुणे-गोरखपुर और नागपुर-समस्तीपुर के बीच विशेष ट्रेनें शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर

रेलवे के आरक्षण केंद्रों के समय में बदलाव

  • भोपाल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) सौरभ कटारिया ने बताया कि सोमवार 20 अक्टूबर को सभी आरक्षण केंद्र रविवार की भांति संचालित होंगे। यानी इनका समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। वहीं, अनारक्षित टिकट काउंटर पूर्व की तरह नियमित रूप से कार्यरत रहेंगे। इससे पहले तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुलते थे।

आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

दीपोत्सव मेला

  • गौहर महल में दोपहर 12 बजे से आज दिवाली मेला से खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें प्रदेश भर से कलाकार मिट्टी के खिलौने और दीये लेकर आए हैं। इसके साथ ही हथकरघा और हस्तशिल्प की प्रदर्शनी लगाई गई है।
कैंपस

बीयू

  • बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय (बीयू) ने पीएचडी प्रवेश सत्र 2024-25 के नामांकन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। पहले यह 10 अक्टूबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 27 अक्टूबर 2025 कर दिया है। संशोधित अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थियों को नामांकन फार्म ऑनलाइन भरने के दो दिन के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय की नामांकन शाखा में जमा करनी होगी।

डीएलएड की परीक्षाएं 19 नवंबर से

  • मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) फर्स्ट और सेकेंड ईयर द्वितीय अवसर परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 19 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
  • इसके तहत फर्स्ट ईयर की परीक्षा 29 नवंबर और सेकेंड ईयर की परीक्षा 27 नवंबर तक आयोजित होंगी। मंडल ने स्पष्ट किया है कि कोई भी सार्वजनिक अथवा स्थायी अवकाश होने पर भी परीक्षाएं यथावत आयोजित की जाएंगी। इसमें कोई फेरबदल नहीं होगा।

काम की जरूरी लिंक्स



Source link