Last Updated:
Work From Home for Women: जो महिलाएं घर बैठकर कुछ रोजगार करना चाहती हैं, उनके लिए क्लाउड किचन का बिजनेस सबसे अच्छा विकल्प उभरकर सामने आ रहा है. यह बिजनेस ऐसा है जो बेहद कम लागत में ही शुरू किया जा सकता है.
शिवांक द्विवेदी, सतना: अब महिलाएं घर बैठे क्लाउड किचन शुरू कर सकती हैं और खुद को आत्मनिर्भर बना सकती हैं. सरकार की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत महिलाएं लोन और प्रशिक्षण सुविधा का लाभ उठाकर अपना खुद का फूड बिजनेस शुरू कर सकती हैं. यह योजना खासतौर पर उन महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है जो घर से काम करना चाहती हैं और अपने हुनर को आय का जरिया बनाना चाहती हैं. छोटे निवेश में शुरू होने वाला यह मॉडल अब छोटे शहरों और कस्बों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.
लोकल 18 से बात करते हुए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक आर. एल. पांडे ने बताया कि सरकार की मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत अब तक जिले में सैकड़ों युवाओं ने लाभ लेकर अपना खुद का व्यवसाय शुरू किया है. योजना के तहत उद्योग क्षेत्र में अधिकतम ₹50 लाख तक और सर्विस या बिज़नेस सेक्टर में ₹25 लाख तक का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है. इस योजना में क्लाउड किचन को सर्विस सेक्टर का हिस्सा माना गया है जिससे इच्छुक महिलाएं इसे शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकती हैं.
क्लाउड किचन की लागत और संभावनाएं
एक क्लाउड किचन शुरू करने की लागत लगभग ₹5 लाख से ₹10 लाख तक आ सकती है. लेकिन अगर कोई महिला इसे अपने घर से छोटे पैमाने पर शुरू करना चाहती है तो यह खर्च ₹50,000 से ₹1 लाख तक सीमित हो सकता है. इस खर्च में मुख्य रूप से उपकरण, किराया, लाइसेंसिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग जैसी जरूरतें शामिल होती हैं. फूड डिलीवरी ऐप्स और सोशल मीडिया मार्केटिंग के माध्यम से महिलाएं अपने बिजनेस को घर बैठे प्रमोट कर सकती हैं.
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की खास बातें
इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें 3% ब्याज सब्सिडी अधिकतम 7 वर्षों तक राज्य सरकार द्वारा दी जाती है. यह राशि सीधे हितग्राही के खाते में ट्रांसफर की जाती है जिससे लोन चुकाने का बोझ कम हो जाता है. योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच और परिवार की वार्षिक आय ₹12 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए. साथ ही आवेदक मध्यप्रदेश का निवासी होना चाहिए और बैंक डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए.
ऑनलाइन आवेदन से मिलेगी सुविधा
महिलाएं मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. यह पहल न केवल आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम है बल्कि छोटे शहरों जैसे सतना में महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मविश्वास का नया अध्याय खोल रही है.
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें