हम आपको बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।
.
| सुविधाएं जो, आपसे जुड़ी हैं… |
|
पुराने भोपाल में चार पहिया और लोडिंग वाहन प्रतिबंधित
- दीपावली पर्व के चलते भोपाल में 8 दिनों तक यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था लागू की है। पुराने शहर से लेकर न्यू मार्केट, 10 नंबर मार्केट, एमपी नगर और बैरागढ़ तक उन इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन और अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यहां दीपावली की खरीदारी के दौरान सबसे ज्यादा भीड़ रहने की संभावना है। नगरीय यातायात पुलिस भोपाल के अनुसार, 13 से 21 अक्टूबर तक भीड़भाड़ की स्थिति को देखते हुए कई बाजारों में चार पहिया और तीन पहिया वाहनों का प्रवेश सीमित रहेगा। पढ़ें पूरी खबरें…
भोपाल से गुजरेगी दिवाली-छठ पूजा स्पेशल ट्रेनें
- त्योहारों में यात्रियों की भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दीपावली और छठ पर्व के दौरान रेलवे तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।
- इनमें मुंबई-गोरखपुर, पुणे-गोरखपुर और नागपुर-समस्तीपुर के बीच विशेष ट्रेनें शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
|
|
आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा
|
|
अन्नकूट भंडारा आज
-
श्री राम मंदिर खटलापुरा, जहांगीराबाद मंदिर परिसर में मंगलवार, 21 अक्टूबर को 183वां विशाल भंडारा, अन्नकूट महोत्सव और दीपोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। आयोजन की शुरुआत प्रातःकालीन पूजा-अर्चना और भगवान श्री राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी के मनमोहक श्रृंगार दर्शन से होगी।
-
दोपहर बाद भक्तों के लिए अन्नकूट भंडारे की व्यवस्था की गई है, जिसमें छप्पन भोग के रूप में स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाएंगे। शाम होते ही भक्ति रस में डूबी भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय और प्रसिद्ध कलाकार प्रभु भक्ति के गीत प्रस्तुत करेंगे। रात को मंदिर परिसर दीपों और रंग-बिरंगी लाइटों से आलोकित होगा।
|
| कैंपस |
|
बीयू ने पीएचडी प्रवेश की डेट बढ़ाई
- बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय (बीयू) ने पीएचडी प्रवेश सत्र 2024-25 के नामांकन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। पहले यह 10 अक्टूबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 27 अक्टूबर 2025 कर दिया है। संशोधित अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थियों को नामांकन फार्म ऑनलाइन भरने के दो दिन के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय की नामांकन शाखा में जमा करनी होगी।
डीएलएड की परीक्षाएं 19 नवंबर से
- मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) फर्स्ट और सेकेंड ईयर द्वितीय अवसर परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 19 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
- इसके तहत फर्स्ट ईयर की परीक्षा 29 नवंबर और सेकेंड ईयर की परीक्षा 27 नवंबर तक आयोजित होंगी। मंडल ने स्पष्ट किया है कि कोई भी सार्वजनिक अथवा स्थायी अवकाश होने पर भी परीक्षाएं यथावत आयोजित की जाएंगी। इसमें कोई फेरबदल नहीं होगा।
|
काम की जरूरी लिंक्स
Source link