ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा लेफ्टिनेंट कर्नल बने: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी उपाधि, थल सेना प्रमुख भी रहे मौजूद – Panipat News

ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा लेफ्टिनेंट कर्नल बने:  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी उपाधि, थल सेना प्रमुख भी रहे मौजूद – Panipat News


ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी गई।

ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बन गए हैं। उन्हें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह उपाधि दी है। इस मौके पर थल सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी भी मौजूद रहे।

.

नीरज चोपड़ा 26 अगस्त 2016 को सेना में नायब सूबेदार बने थे। 2021 में उन्हें सूबेदार बनाया गया।

उन्हें खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड और खेल रत्न भी मिल चुका है। टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद उन्हें सेना ने परम विशिष्ट सेवा मेडल दिया।

2022 में नीरज को सूबेदार मेजर के पद पर प्रमोशन मिला।

लगातार दो ओलिंपिक मेडल जीत चुके हैं नीरज नीरज चोपड़ा दुनिया के नंबर-2 जेवलिन थ्रोअर हैं। वे भारत की ओर से लगातार दो ओलिंपिक गेम्स में मेडल जीत चुके हैं।

नीरज ने पेरिस ओलिंपिक में सिल्वर और टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा, उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे वर्ल्ड क्लास टूर्नामेंट में भारत को गोल्ड मेडल जीता चुके हैं।

हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link