दमोह में बेटे की मौत पर परिजनों का हंगामा: पिता बोले- टक्कर मारने वाले वाहन का नंबर बताया, फिर भी पुलिस FIR नहीं कर रही – Damoh News

दमोह में बेटे की मौत पर परिजनों का हंगामा:  पिता बोले- टक्कर मारने वाले वाहन का नंबर बताया, फिर भी पुलिस FIR नहीं कर रही – Damoh News


दमोह जिले के हटा के पास पाजी मार्ग पर बुधवार दोपहर 16 वर्षीय मोहित पटेल की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद शाम को परिजनों ने शव को दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर रखकर हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस पर वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप लग

.

जानकारी के मुताबिक, मोहित अपने परिजन यशवंत पटेल के साथ बाइक से अपने गांव जा रहा था। पाजी गांव से पहले रास्ते में खड़े मोहित को एक चार पहिया वाहन (नंबर एमपी 15 सीए 0969) ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उसे हटा अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हटा में एक वाहन की टक्कर से 16 वर्षीय मोहित पटेल की मौत हो गई।

नायब तहसीलदार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, फिर माने

शाम करीब सात बजे परिजन शव लेकर हटा पहुंचे और दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक के पिता राकेश पटेल ने बताया कि उन्होंने पुलिस को वाहन का नंबर भी बताया था, लेकिन पुलिस ने अभी तक वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है। परिवार के लोग रात करीब 8 बजे तक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

हंगामे की सूचना पर नायब तहसीलदार शिवराम चढ़ार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। नायब तहसीलदार के भरोसे के बाद परिजनों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया और हंगामा शांत हुआ।

वाहन का नंबर बताने के बाद भी एफआईआर नहीं होने पर परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया।

वाहन का नंबर बताने के बाद भी एफआईआर नहीं होने पर परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया।



Source link