गौरव के घर के बाहर जश्न का माहौल।
इंदौर नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे के महामंत्री बनने पर इंदौर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और पूर्व आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा सहित इंदौर के चार नेता प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल हुए हैं। सबसे चौंका
.
कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की।
भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे को महामंत्री बनाया गया है। प्रदेशाध्यक्ष पद से वीडी शर्मा की विदाई और फिर खंडेलवाल के आने के बाद से ही इंदौर में राजनीति की नई तिकड़ी गौरव रणदिवे, एकलव्य गौड़ और सावन सोनकर की तिकड़ी चर्चा में रही। जब खंडेलवाल इंदौर पहली बार आए तो स्वागत समारोह में यह तिकड़ी पूरे समय पैदल चली और पूरा मजमा लूटा था।
इस स्वागत आयोजन में यही तिकड़ी और उनके लगाए पोस्टर चर्चा में बने रहे। इसका असर अब दिख रहा है। रणदिवे को महामंत्री पद से नवाजा गया। एकलव्य क्योंकि विधायक पुत्र हैं इसलिए उन्हें राजनीति में फिलहाल परिवारवाद के चलते कोई पद मिलना मुश्किल ही है।
वहीं सांवेर के भगवान सिंह परमार को अनुसूचित जाति मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। परमार विधानसभा चुनाव में सांवेर से दावेदारी भी जता चुके है और जिला पंचायत सदस्य भी रहे है। पिछली कार्यकारिणी में वे मोर्चा महामंत्री थे। संगठन का पुराना अनुभव होने के कारण इस बार उन्हें अध्यक्ष बनाया गया है।
कई नेता थे दौड़ में
गौरव के अलावा इंदौर के कई नेता उपाध्यक्ष या महामंत्री पद के लिए प्रयास कर रहे थे। इसमें दो भाजपा नेत्रियां भी शामिल थी, लेकिन संगठन और संघ की पसंद रहे गौरव को महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खास समर्थक डाॅ. निशांत खरे को उपाध्यक्ष बनाया गया है। निमाड़ से इस बार कम नेता कार्यकारिणी में शामिल हो पाए हैं। सुमेर सिंह सोलंकी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
किसानों को साधने का जिम्मा जयपाल को
संघ में वर्षों तक अलग-अलग जिम्मेदारी निभा चुके जयपाल सिंह चावड़ा को किसान मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। वे इंदौर के संगठन मंत्री व आईडीए अध्यक्ष रह चुके है, हालांकि उनका कार्यक्षेत्र देवास भी रहा है। चावड़ा को किसानों को साधने की जिम्मेदारी दी गई है। सिंहस्थ के लिए ली जा रही किसानों की जमीन, इंदौर के नए बायपास सहित निर्माण सहित कई मुद्दों पर किसान नाराज है। जयपाल को उन्हें साधना बड़ी चुनौती रहेगी।
ये खबर भी पढ़ें…
एमपी बीजेपी की कार्यकारिणी घोषित

एमपी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की टीम का ऐलान हो गया है। गुरुवार को भाजपा केंद्रीय मुख्यालय से सूची जारी की गई है। टीम हेमंत में लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, गौरव रणदिवे और राहुल कोठारी बने प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। खंडेलवाल के अध्यक्ष बनने के 3 महीने 21 दिन बाद टीम घोषित की गई है।पूरी खबर पढ़ें