भीकनगांव19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- बड़ा चौराहा की घटना, होटल का बोर्ड क्षतिग्रस्त
नगर के बड़ा चौराहा पर रविवार दोपहर करीब 1.30 बजे पीपल के पेड़ की टहनी गिर गई। इससे करीब 15 मिनट तक खंडवा-वडोदरा राजमार्ग बड़े वाहनों के लिए बंद रहा। सड़क किनारे स्थित होटल के बोर्ड को नुकसान हुआ। कोरोना संक्रमण को देखते हुए व्यापारियों ने रविवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया था। इससे बाजार में चहलपहल कम थी। होटल खुली होने से यहां ग्राहकी चल रही थी। गनीमत रही कि टहनी गिरने से अधिक नुकसान नहीं हुआ। लॉकडाउन के निर्णय के बाद भी नगर में कुछ दुकानें खुली रही। व्यापारियों ने होटल व्यवसायी को नियमों के पालन के लिए भी कहा।