11 साल पहले करंट से गंवाए हाथ… पैरों से हुनर दिखा बनाया डिजाइनर फर्नीचर, जानिए दिव्यांग के संघर्ष की कहानी

11 साल पहले करंट से गंवाए हाथ… पैरों से हुनर दिखा बनाया डिजाइनर फर्नीचर, जानिए दिव्यांग के संघर्ष की कहानी


Last Updated:

Disabled Youth Struggle Story: बुरहानपुर के दिव्यांग शुभम गोकुल पासी ने अपने दोनों हाथ न होने पर भी पैरों से डिजाइनिंग फर्नीचर बनाने का काम शुरू किया. आज उसकी कलाकारी को लोग पसंद कर रहे हैं. आइए जान लेते हैं उनके जीवन का संघर्षभरा सफर.

ख़बरें फटाफट

Disabled Youth Struggle Story: कहते हैं हौसले बुलंद हों तो दिव्यांगता भी बाधा नहीं बन सकती. इस बात को बुरहानपुर के शुभम पासी ने सच कर दिखाया है। 11 साल पहले एक हादसे में अपने दोनों हाथ खो देने वाला यह युवक आज अपने पैरों के सहारे ऐसा हुनरमंद बन गया है कि पूरे जिले में उसकी तारीफ हो रही है. शुभम अपने पैरों से न सिर्फ लकड़ी उठाता है, बल्कि उस पर खूबसूरत नक्काशी कर बेहतरीन डिजाइनिंग फर्नीचर भी बनाता है.

2013 के हादसे ने तोड़ा था परिवार का सपना
बुरहानपुर जिले के दौलतपुरा क्षेत्र में रहने वाले पासी परिवार पर 2013 में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। उनका बेटा शुभम पतंग लूटने के लिए गया था, लेकिन इस दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया. जान बचाने के लिए डॉक्टरों को शुभम के दोनों हाथ काटने पड़े. इस हादसे ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया और उनके सारे सपने चकनाचूर हो गए.

पैरों को बनाया हाथ
हादसे के वक्त शुभम की उम्र कम थी, लेकिन उसका जज्बा नहीं. शुभम ने लोकल18 से बात करते हुए बताया कि यह घटना 2013 की है, जिसके बाद परिवार ने काफी परेशानियों का सामना किया, लेकिन शुभम ने हिम्मत नहीं हारी. कक्षा 10वीं तक पढ़ाई करने वाले शुभम ने घर पर ही बैठकर अपने पैरों से काम करने का अभ्यास शुरू किया और धीरे-धीरे फर्नीचर बनाने का हुनर सीख लिया.

आज शुभम अपने पैरों से ही फर्नीचर की सामग्री पकड़ता है और उन पर डिजाइन बनाता है. उसकी कलाकारी और फर्नीचर की डिजाइन लोगों को इतनी पसंद आती है कि लोग उसे ऑर्डर देकर बड़े-बड़े फर्नीचर बनवा रहे हैं. पिछले 5 सालों से शुभम ‘मां शारदा भवानी फर्नीचर’ नाम से अपनी दुकान चला रहा है और इसी रोजगार से अपने परिवार का पालन-पोषण भी कर रहा है. 30 अगस्त 2004 को जन्मे शुभम ने अपने जोश और जुनून के दम पर विकलांगता को मात देकर आत्मनिर्भरता की एक मिसाल पेश की है.

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

11 साल पहले करंट से गंवाए हाथ… पैरों से हुनर दिखा बनाया डिजाइनर फर्नीचर



Source link