69वीं राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ: 400 खिलाड़ी हुए शामिल; फ्री स्टाइल और ग्रीको-रोमन मुकाबले 24 अक्टूबर से – Ujjain News

69वीं राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ:  400 खिलाड़ी हुए शामिल; फ्री स्टाइल और ग्रीको-रोमन मुकाबले 24 अक्टूबर से – Ujjain News

शालेय शिक्षा विभाग की 69वीं राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का गुरुवार को क्षीसागर स्टेडियम के कुश्ती एरिना में शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा थे। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष और शिक्षा समिति की अध्यक्ष शिवानी कुंवर देवड़ा,

.

राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का क्षीसागर स्टेडियम के कुश्ती एरिना में शुभारंभ हुआ।

प्रतियोगिता की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा से हुई। डीईओ आनंद शर्मा ने स्वागत भाषण और प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में गोविंद हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी।

मुख्य अतिथि विधायक जैन ने खिलाड़ियों से कहा कि वे खेल भावना के साथ मुकाबला करें और राज्य का नाम रोशन करें। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने की योजना पर काम कर रही है। इस मौके पर जबलपुर की नैंसी बर्मन ने खिलाड़ियों से शपथ भी दिलवाई।

जबलपुर की नैंसी बर्मन ने खिलाड़ियों से शपथ भी दिलवाई।

जबलपुर की नैंसी बर्मन ने खिलाड़ियों से शपथ भी दिलवाई।

प्रतियोगिता में 9 संभागों के लगभग 400 खिलाड़ी, छात्राएं और उनके कोच भाग ले रहे हैं। मुकाबले फ्री स्टाइल 14 वर्ष समूह में बालक-बालिकाओं और ग्रीको-रोमन 17 और 19 वर्ष समूह में होंगे। प्रारंभिक मुकाबले 24 अक्टूबर दोपहर 2 बजे से शुरू होंगे।

कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र व्यास ने किया और आभार गिरीश तिवारी ने व्यक्त किया।

प्रदेश सरकार उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने की योजना पर काम कर रही है।

प्रदेश सरकार उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने की योजना पर काम कर रही है।

Source link