Struggle Story: मैंने अपने पति से झाड़ू बनाना सीखा था…आज उसी से दो लाख की कमाई कर रही हूं

Struggle Story: मैंने अपने पति से झाड़ू बनाना सीखा था…आज उसी से दो लाख की कमाई कर रही हूं


Last Updated:

Elder Woman Struggle Story: लोकल 18 की टीम ने जब सिंधी बस्ती क्षेत्र में रहने वाली शोभा बाई से बात की तो उन्होंने बताया कि मेरे पति की मृत्यु होने के बाद मेरे पास कोई रोजगार के लिए काम नहीं था. मैंने झाड़ू बनाना अपने पति से सीखा था. उसको बनाकर मै उसका बिजनेस कर रही हूं. जिससे हर साल में एक से दो लाख रुपए की कमाई कर लेती हूं .

मोहन ढाकले/बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के लोगों में टैलेंट देखने को मिलता है और कुछ लोग अपनी कलाकारी के माध्यम से रोजगार कर बिजनेस कर पैसों की कमाई कर रहे हैं. बुरहानपुर के सिंधी बस्ती क्षेत्र में रहने वाली शोभा बाई के पति की मृत्यु तब हुई जब उनके पास कोई रोजगार नहीं था. उन्होंने अपने पति से ही झाड़ू बनाने की यह कलाकारी सीखी थी. आज वह झाड़ू का बिजनेस कर हर साल लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं.

महिला ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने जब सिंधी बस्ती क्षेत्र में रहने वाली शोभा बाई से बात की तो उन्होंने बताया कि मेरे पति की मृत्यु होने के बाद मेरे पास कोई रोजगार के लिए काम नहीं था. मैंने झाड़ू बनाना अपने पति से सीखा था. उसको बनाकर मैंं उसका बिजनेस कर रही हूं. जिससे हर साल मैं एक से दो लाख रुपए की कमाई कर लेती हूं. मैं घर पर बैठकर झाड़ू बनाती हूं, लोग मेरे घर पर झाड़ू लेने के लिए आते हैं एक झाड़ू मैं ₹30 से लेकर तो ₹60 तक बेचती हूं जिससे मुझे घर बैठे रोजगार भी मिल रहा है.

हाथ से तैयार करती हैं झाड़ू 
महिला का कहना है कि मैं हाथों से झाडू तैयार करती हूं. एक झाड़ू को तैयार करने के लिए मुझे 20 से 25 मिनट लग जाते हैं. दिन भर में 100 से अधिक झाड़ू तैयार कर लेती हूं. जिस तरह से ग्राहक छोटी बड़ी झाड़ू की मांग करते हैं उसी तरह की मैं झाडू रोज बनाती हूं. नारियल के पेड़ से जो फनटे निकलते हैं उससे झाड़ू तैयार होती है.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

मैंने अपने पति से झाड़ू बनाना सीखा था…आज उसी से दो लाख की कमाई कर रही हूं



Source link