निवाड़ी पुलिस ने अवैध रेत ट्रॉली जब्त की: मकारा क्षेत्र में कार्रवाई, खनिज माफिया पर कसा शिकंजा – Niwari News

निवाड़ी पुलिस ने अवैध रेत ट्रॉली जब्त की:  मकारा क्षेत्र में कार्रवाई, खनिज माफिया पर कसा शिकंजा – Niwari News


निवाड़ी जिले में अवैध रेत खनन पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार दोपहर कोतवाली पुलिस ने मकारा क्षेत्र से अवैध रूप से रेत ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। यह कार्रवाई अवैध खनन रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

.

दोपहर करीब 2 बजे, कोतवाली पुलिस गश्त कर रही थी, तभी उन्होंने मकारा क्षेत्र से गुजर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका। इसमें मिट्टी की धुलाई से तैयार की गई रेत भरी हुई थी। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर चालक रेत के स्रोत और परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि वाहन अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहा था। इसे जब्त कर कोतवाली परिसर में रखा गया है। मामले में खनिज अधिनियम के तहत जांच शुरू कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, यह रेत मकारा और आसपास के उन क्षेत्रों से निकाली जा रही थी, जहाँ पिछले कुछ दिनों से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय ग्रामीणों ने भी कई बार पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों।

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में खनिज माफिया में हड़कंप मच गया है। पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और हर संदिग्ध वाहन की जांच की जा रही है ताकि खनिज संसाधनों की चोरी रोकी जा सके।



Source link