Chhatarpur News: 2006 में शिवराज सिंह चौहान को बेचा था मिट्टी का जहाज, अब संभाल रहे पुश्तैनी बिजनेस!

Chhatarpur News: 2006 में शिवराज सिंह चौहान को बेचा था मिट्टी का जहाज, अब संभाल रहे पुश्तैनी बिजनेस!


Last Updated:

Inspirational Story: छतरपुर के राम कुमार प्रजापति मिट्टी की हस्तकला से अनोखे प्रोडक्ट तैयार करते हैं. अपने हाथों की कलाकारी से वो मिट्टी के मनमोहक दीपक से लेकर पानी पीने के लिए मिट्टी के बॉटल तक तैयार करते हैं. वो अपने काम को लेकर कहते हैं कि, मिट्टी में रहकर ही अपना पुश्तैनी काम करना पसंद है.

भोपाल: मिट्टी और उसकी दिल को भा लेने वाली मंद-मंद सी खुशबू आखिर किसको नही पसंद होती है. मध्यप्रदेश के छतरपुर के रहने वाले राम कुमार प्रजापति को भी खूब पसंद है. इतना ही नही उनकी तो रोजी-रोटी भी देश की यही माटी है.

मिट्टी की हस्तकला में माहिर राम कुमार प्रजापति हमें राजधानी भोपाल में मिले. जहां वो अपने शानदार प्रोडक्ट लेकर आए थे. यहां उनके बनाए मिट्टी वाले पानी के बोतल से लेकर दीयों की एक से बढ़कर एक वैरायटी बड़ी ही मनमोहक थी. सुनिए हमारी इस रिपोर्ट में उनकी कहानी और आखिर क्यों उनको यही बिजनेस पसंद है.

2006 में शिवराज सिंह चौहान को बेचा था मिट्टी का जहाज
छतरपुर के रहने वाले राम कुमार प्रजापति बताते हैं कि, मिट्टी का उनका यह कला से जुड़ा काम पुश्तैनी है. वो 2006 में अपनी मां के साथ भोपाल आए थे. तब तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी दुकान से मिट्टी की हवाई जहाज खरीदी थी. वो बताते हैं कि तभी से ये काम कर रहा हूं.

मिट्टी का काम ही पसंद, देशवासियों को जोड़ना पसंद
राजधानी भोपाल में Local18 से बात करते हुए लोगों में पुश्तैनी काम ना करने को लेकर मिट्टी के कलाकार राम कुमार प्रजापति कहते हैं कि, मेरा ऐसा कुछ नही है. मैं तो अपने धंधे पर निर्भर करता हूं. मिट्टी का काम सबसे ज्यादा पसंद है और इससे देशवासियों को जोड़ना मुझे खूब पसंद है.

मिट्टी से अद्भुत कलाकारी, पानी की बॉटल से लेकर हर चीज
मिट्टी के हस्तकलाकार राम प्रजापति बताते हैं कि, वो मिट्टी से पानी की बोतल, हंडी, कढ़ाई और दीपक तैयार करते हैं. उनके यहां सबकुछ तैयार होता है. वो मिट्टी के ग्लास का एक जोड़ा 200 रुपये में बेचते हैं. इसके साथ ही पानी वाले मिट्टी के बोतल 150 रुपये पीस बेचते हैं. इसके साथ ही घर सजाने वाले तरह-तरह के मनमोहक दीपक भी बेचते हैं.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

शिवराज सिंह चौहान को बेचा था मिट्टी का जहाज, अब संभाल रहे पुश्तैनी बिजनेस



Source link