15 साल का वनडे करियर खत्म…आंखों में आंसू लिए मैदान से विदा हुई कप्तान

15 साल का वनडे करियर खत्म…आंखों में आंसू लिए मैदान से विदा हुई कप्तान


Last Updated:

Sophie devine emotional farewell: न्यूजीलैंड को आखिरी मैच में इंग्लैंड ने हरा दिया.महिला विश्व कप से कीवी टीम ने हार से विदाई ली. सोफी डिवाइन का यह आखिरी वनडे मैच था. कीवी टीम उन्हें जीत से विदाई नहीं दे सकी.

सोफी डिवाइन ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास.

नई दिल्ली. आईसीसी महिला विश्व कप में न्यूजीलैंड ने हार से विदाई ली. इंग्लैंड ने इंग्लैंड के विश्वकप के अपने आखिरी लीग मैच में 8 विकेट से हरा दिया. न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन का यह आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच था. कीवी टीम अपने कप्तान को जीत से विदाई नहीं दे सका. न्यूजीलैंड की कप्तान डिवाइन ने अपने अंतिम वनडे मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उनके बल्लेबाज अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे और उसकी पूरी टीम 38.2 ओवर में 168 रन पर आउट हो गई.

इंग्लैंड ने दो विकेट पर 172 रन बनाकर 124 गेंद शेष रहते हुए आसानी से जीत हासिल की. जोन्स ने 92 गेंद पर नाबाद 86 रन बनाए जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल है. उन्होंने टैमी ब्यूमोंट (40) के साथ पहले विकेट के लिए 75 रन और हीथर नाइट (33) के साथ दूसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की। डिवाइन ने नाइट के रूप में अपने करियर का अंतिम विकेट लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत एक बार फिर अच्छी नहीं रही और अनुभवी सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स ने अपना खराब प्रदर्शन जारी रखा तथा फुलटॉस गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठीं.

सोफी डिवाइन ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास.



Source link