ऑस्ट्रेलिया को झटका, एशेज सीरीज के पहले मुकाबले से बाहर हुए कप्तान पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलिया को झटका, एशेज सीरीज के पहले मुकाबले से बाहर हुए कप्तान पैट कमिंस


Last Updated:

Pat Cummins ruled out: पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण एशेज के पहले टेस्ट से बाहर, स्टीव स्मिथ कप्तान होंगे. स्कॉट बोलैंड टीम में शामिल हो सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान अगले सप्ताह होगा.

ऑस्ट्रेलिया को झटका, एशेज सीरीज के पहले मुकाबले से बाहर हुए कप्तान पैट कमिंस

नई दिल्ली. एशेज सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को जिस बात का डर था वही हुआ. कप्तान पैट कमिंस सीरीज के पहले मुकाबले से बाहर हो गए हैं. पीठ की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ उनको पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट से आधिकारिक रूप से बाहर कर दिया गया है. स्टीव स्मिथ इंग्लैंड के खिलाफ 21 नवंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे. दूसरा टेस्ट ब्रिस्बेन में 4 दिसंबर से शुरू होगा.

चोटिल होने के बाद से ही पैट कमिंस के सीरीज के पहले मैच से बाहर होने की खबर सामने आ रही थी. इस महीने की शुरुआत में खबर आई थी कि वह सितंबर में पीठ की चोट के बाद गेंदबाजी में वापसी नहीं कर पाए थे. उन्हें वेस्टइंडीज दौरे से लौटने के बाद ही काफी तकलीफ महसूस हुई थी. अब यह बोर्ड की तरफ से आधिकारिक कर दिया गया है कि वो इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में नहीं उतर पाएंगे.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को एक बयान में कहा कि कमिंस ने दौड़ना फिर से शुरू कर दिया है. “उम्मीद है कि वह जल्द ही गेंदबाजी में वापसी करेंगे.” कुछ हफ्ते पहले कमिंस ने खुद स्वीकार किया था कि पहले टेस्ट के लिए तैयार होने की समय सीमा शायद बहुत तंग होगी. कमिंस के करियर के शुरुआती दौर में पीठ की चोटों के कारण उनके पहले और दूसरे टेस्ट के बीच पांच और आधे साल का अंतराल था, लेकिन उसके बाद उनका फिटनेस रिकॉर्ड बहुत प्रभावशाली रहा है.



Source link