मुरैना की जौरा पुलिस ने पगारा रोड पर चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी से अवैध शराब की 20 पेटियां जब्त की हैं। पुलिस ने गाड़ी में सवार दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 1 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार
.
पगारा रोड चेकिंग में मिली सफलता
शराब तस्करी की लगातार मिल रही सूचनाओं के बाद जौरा थाना पुलिस ने सोमवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट लगाए थे। इसी दौरान पगारा रोड पर सफेद रंग की स्कॉर्पियो (क्रमांक MP07 CF 6811) आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया तो चालक घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।
गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें 20 पेटियां अवैध शराब की पाई गईं। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों — गिर्राज तरेटिया निवासी ग्वालियर और अभिषेक कुशवाह निवासी मुरैना — को गिरफ्तार कर लिया।
देहात में होती थी सप्लाई
थाना प्रभारी दर्शन शुक्ल ने बताया कि पकड़ी गई स्कॉर्पियो से बरामद शराब देहात क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही थी। तस्करी पर रोक लगाने के लिए पूरे क्षेत्र में चेकिंग अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई थी और किसे सप्लाई की जानी थी।