टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हैट्रिक लेना किसी भी गेंदबाज के लिए बल्लेबाज की सेंचुरी से कम नहीं है. चुनिंदा गेंदबाज ही टी20 में हैट्रिक लेने के कारनामें कर पाए हैं. लेकिन विकेटों की संख्या 7 कर दें तो ये टी20 में दोहरे शतक जैसा है, जो आज तक इस फॉर्मेट में कभी नहीं हुआ. इतिहास में इकलौता गेंदबाज हुआ जिसने इस फॉर्मेट में 7 विकेट लेकर खलबली मचा दी थी. शायद ही इस रिकॉर्ड से फैंस वाकिफ हों लेकिन हम आज आपको इस रिकॉर्ड के बारे में विस्तार में बताने जा रहे हैं जब मैदान पर बिना हैट्रिक के विकेटों का तूफान आ गया.
2023 में बना ये अटूट रिकॉर्ड
साल 2023 में टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में गेंदबाज ने 7 विकेट लेने का महारिकॉर्ड कायम किया जिसका टूटना नामुमकिन के बराबर नजर आता है. चीन और मलेशिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप एशिया बी क्वालीफायर मुकाबले में ये रिकॉर्ड बना था. इस मैच में चीन की टीम महज 23 रन के स्कोर पर आउट हो गई थी. मलेशिया के एक गेंदबाज के सामने चीन के बल्लेबाज रहम की भीख मांगते नजर आए थे.
कौन था गेंदबाज?
मलेशिया के एक ऑलराउंडर सियाज्रुल इदरुस जिनके नाम ये प्रचंड रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने आते ही चीन के बल्लेबाजी की पूरी तरह से तहस नहस कर दिया था. मलेशिया के कप्तान ने सियाजुल को चौथे ओवर में गेंद थमाई. उन्होंने अपने पहले ही ओवर में चार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. इसके बाद छठे ओवर में फिर गेंदबाजी करने आए और एक विकेट ले गए. वहीं, अपने आखिरी ओवर में भी सियाजुल के विकेटों का सिलसिला बरकरार रहा. उन्होंने उस ओवर में भी दो विकेट झटके.
ये भी पढे़ं.. Gender चेंज के बाद महिला क्रिकेट में मचेगी धूम… संजय बांगर की बेटी का मास्टर प्लान, आर्यन नहीं अब अनाया बनकर दिखाएंगी दम
कई गेंदबाजों के नाम 6 विकेट का रिकॉर्ड
इससे पहले टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से कई गंदबाजों के नाम था. इन सभी गेंदबाजों में कोई भी 6 से ज्यादा विकेट नहीं ले पाया था. इदरुस 4 ओवर के स्पेल में 7 विकेट लेने वाले इतिहास के इकलौते गेंदबाज हैं. भारत के भी तीन गेंदबाज एक टी20 पारी के स्पेल में 6 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं. जिसमें दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार के नाम हैं.