टी20I के तीन महारथी गेंदबाज, धारदार बॉलिंग से दुनिया भर में बरपाया कहर, ये दिग्गज है नंबर 1

टी20I के तीन महारथी गेंदबाज, धारदार बॉलिंग से दुनिया भर में बरपाया कहर, ये दिग्गज है नंबर 1


टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों का हमेशा से ही बोलबाला रहा है. अब तो इस फॉर्मेट में बल्लेबाज मान लो ड्रेसिंग रूम से ही सेट होकर आते हैं. अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर वो गेंदबाजों के पसीने छुड़ा देते हैं, लेकिन टी20 क्रिकेट में कुछ ऐसे भी गेंदबाज हुए हैं, जिन्होंने अच्छे-अच्छे दिग्गज बल्लेबाजों को भी धूल चटाई है. अपनी धारदार गेंदबाजी के सामने उनकी एक ना चल पाई है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे टी20 इंटरनेशनल में 3 ऐसे गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है.

राशिद खान

टी20 इंटरनेशनल के नंबर 1 गेंदबाज राशिद खान हैं. उन्होंने क्रिकेट के इस फॉर्मेट में अपनी फिरकी गेंदबाजी की बदौलत सबसे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है. राशिद ने पिछले कुछ सालों में टी20 क्रिकेट में जो नाम कमाया है वो शायद ही किसी ने कमाया होगा. उन्होंने साल 2015 से अपने टी20 करियर की शुरुआत की. अभी तक राशिद ने 106 मैचों की 106 पारियों में 179 विकेट लेने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कायम किया है.  इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/3  का रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source


टिम साउदी

लिस्ट में नंबर 2 पर न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी का नाम शामिल है. उन्होंने अपने करियर में खेले 126 मैचों की 123 पारियों में 164 विकेट लेने का कारनामा किया है. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/18 का रहा है. उन्होंने 2 बार 4 विकेट तो 2 बार 5 विकेट हॉल पूरा किया है. राशिद ने हाल ही में सऊदी के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया था.

मुस्तफिजुर रहमान

बांग्लादेश क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान इस मामले में नंबर 3 पर हैं. उन्होंने अपने करियर में खेले 122 मैचों की 121 पारियों में 152 विकेट लेने का कारनामा किया है. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6 विकेट लेकर 10 रनों का रहा है.

ये भी पढ़ें: 30 के बाद भी जलवा कायम, इन 5 बल्लेबाजों ने बरसाई है बल्ले से जमकर आग, नंबर 1 पर दुनिया का दिग्गज खिलाड़ी



Source link