बारिश से प्रभावित मजदूरों को विधायक जंडेल ने भोजन कराया: ठहरने की व्यवस्था कराई, बोले- ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी – Sheopur News

बारिश से प्रभावित मजदूरों को विधायक जंडेल ने भोजन कराया:  ठहरने की व्यवस्था कराई, बोले- ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी – Sheopur News



श्योपुर मुख्यालय सहित सोई गांव और आसपास के इलाकों में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने धान कटाई के लिए आए मजदूरों के सामने गंभीर समस्या खड़ी कर दी है। आदिवासी मजदूरों को रहने और भोजन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। खेतों के पास बनी अस्थाय

.

मजदूरों की समस्या की जानकारी मिलने पर श्योपुर विधायक बाबू जंडेल सोमवार को सोई गांव पहुंचे। उन्होंने बारिश से प्रभावित मजदूर परिवारों से मुलाकात की और उनके लिए तत्काल राहत व्यवस्था सुनिश्चित की।

विधायक बोले- आदिवासी मजदूरों को कोई परेशानी नहीं होगी

विधायक जंडेल ने कहा कि आदिवासी मजदूर जिले की कृषि अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण हैं और संकट के समय उन्हें कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को मजदूरों के लिए सुरक्षित आवास, भोजन, पीने का पानी और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विधायक जंडेल के साथ वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मीनारायण मीणा, पूर्व सरपंच और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद थे। ये लोग पिछले दो दिनों से अपने स्तर पर भोजन वितरण और सहायता कार्य कर रहे थे।

विधायक जंडेल ने इन सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही मुश्किल समय का सामना किया जा सकता है।

मजदूरों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण खरीफ फसल की कटाई प्रभावित हो रही है। इससे फसलें भीगकर खराब होने का खतरा बढ़ गया है, और उनके परिवारों को दो वक्त का भोजन जुटाने में भी कठिनाई हो रही है।

ग्रामीणों और मजदूरों ने प्रशासन से स्थायी व्यवस्था की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो। विधायक जंडेल ने धान की फसल के नुकसान को लेकर किसानों को उचित और शीघ्र मुआवजा देने की भी मांग की है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मुआवजा नहीं मिला तो वे अनशन पर बैठ जाएंगे।



Source link