मऊगंज में रात में जमीन विवाद में मारपीट: चार आरोपियों ने पिता-बेटों को लाठी-डंडों से पीटा, अस्पताल में भर्ती – Mauganj News

मऊगंज में रात में जमीन विवाद में मारपीट:  चार आरोपियों ने पिता-बेटों को लाठी-डंडों से पीटा, अस्पताल में भर्ती – Mauganj News


मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम करही में सोमवार रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

फरियादी अजय कुमार मिश्रा (29) निवासी ग्राम पहरखा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने इस वर्ष करही गांव में जमीन खरीदी थी। सोमवार रात करीब 9:30 बजे, वह अपने पिता अंजनी मिश्रा और भाई संदीप मिश्रा के साथ अपनी जमीन देखने गए थे।

वहां सुरेंद्र सोनी, राजू लेगी, सुखेंद्र सोनी और वीरेन्द्र सोनी मड़ई बना रहे थे। जब अजय मिश्रा और उनके परिवार ने इस पर आपत्ति जताई, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया।

मारपीट में अजय मिश्रा के सिर, हाथ, कमर और जांघ में चोटें आईं। उनके पिता अंजनी मिश्रा और भाई संदीप मिश्रा भी घायल हो गए। शोर सुनकर भाई अजीत मिश्रा मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले।

प्रधान आरक्षक रामकुमार भास्कर ने पुष्टि की कि यह घटना जमीन विवाद से संबंधित है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मारपीट और धमकी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।



Source link