24 घंटे में एक इंच गिरा पानी, रविवार शाम को फिर गरज-चमक के साथ तेज बारिश – Betul News

24 घंटे में एक इंच गिरा पानी, रविवार शाम को फिर गरज-चमक के साथ तेज बारिश – Betul News



जिले में ठंड के सीजन में बारिश के तेवर तीखे हो गए हैं। हिंद महासागर में उठे चक्रवात के कारण दो दिन से तेज बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार को बैतूल, शाहपुर, भौंरा सहित अन्य क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। जबकि 24 घंटे में जिले में एक इंच बारिश दर्ज की ह

.

इससे कुल बारिश का आकड़ा 41 इंच तक पहुंच गया है। जिले की औसत बारिश 43 इंच है। इस तक पहुंचने के लिए केवल दो इंच बारिश की जरूरत है। चक्रवात के कारण मौसम वैज्ञानिकों ने तीन दिन बारिश होने के आसार जताए हैं। इससे अक्टूबर में ही जिले में 43 इंच बारिश होने का अनुमान है। रविवार को दिन भर धूप खिलने के बाद शाम को एक घंटे तक तेज बारिश हुई।

बैतूल के अलावा शाहपुर, भौंरा में भी जोरदार बारिश से सड़कें तरबतर हो गई। भौंरा में दोपहर करीब तीन बजे भौंरा नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई, उसके बाद शाम तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। डेडूपुरा के किसान राजल उइके ने बताया उन्होंने तीन एकड़ में मक्का और एक एकड़ में धान की फसल बोई थी। लगातार बारिश से खेतों की मिट्टी गीली हो गई है, जिससे हार्वेस्टर खेत में नहीं जा पा रहे हैं। बालियां झड़ने लगी हैं। किसान श्रीराम भलावी ने बताया उन्होंने पांच एकड़ में करीब 70 क्विंटल मक्का निकला था, जिसे अब सुखाया जाना था। उन्होंने कहा अचानक हुई बारिश से पूरा मक्का गीला हो गया है। फसल में फफूंद लगने की संभावना बढ़ गई है।



Source link