Recipe:पकौड़ी का बादशाह है मूंग दाल मंगोड़े, रीवा वालों की फेवरेट,जानें रेसिपी

Recipe:पकौड़ी का बादशाह है मूंग दाल मंगोड़े, रीवा वालों की फेवरेट,जानें रेसिपी


Last Updated:

Recipe Moong Dal-Mangode: ठंड के मौसम में लोग कुछ स्पेशल खाना बनाते और खाते रहते हैं. ऐसे में आप मूंग दाल के मंगोड़े बनाकर जरूर खाएं. यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं. इसे पकौड़ी का बादशाह माना जाता है.

Rewa News: ठंड का मौसम शुरू हो रहा है, ऐसे में कुछ हेल्दी और टेस्टी सा खाने का मन है तो मूंग दाल के मंगोड़े बनाकर खा सकते हैं. मूंगदाल के मंगोड़े खाने में जितने टेस्टी लगते हैं बनाना उतना ही आसान है. और सेहतमंद भी तो जानिए मूंग दाल के मंगोड़े की आसान रेसिपी. जो लोग सेहत का ख्याल रखते हैं और हेल्दी खाना चाहते हैं उनके लिए भी कई ऑप्शन हैं. ठंड के मौसम में आप मूंग दाल के मंगोड़े बनाकर जरूर खाएं. मूंगदाल के मंगोड़े खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं और सेहतमंद भी होते हैं. मूंग दाल को सेहत के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है. मूंग दाल के मंगोड़े बनाना आसान है. जानिए मूंगदाल के मंगोड़े की रेसिपी.

मूंग दाल के मंगोड़े बनाने के लिए आप करीब 1 कप छिलका वाली हरी मूंग दाल को रातभर पानी में भिगो दें. सुबह दाल को साफ पानी से 1-2 बार धो लें. ध्यान रखें दाल का छिलका नहीं निकलना चाहिए. छिलके वाली दाल से बने मंगोड़े ज्यादा कुरकुरे बनते हैं.

दाल को धोने के बाद पानी पूरी तरह से निकाल लें. अब दाल को मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें. मंगोड़े के लिए हरा प्याज और नॉर्मल प्याज को ही पतला-पतला काट लें. 2 हरी मिर्च काट लें और थोड़ा अदरक और लहसुन को कूट लें.

अब दाल में प्याज, अदरक लहसुन, हरी मिर्च, कटा हरा धनिया मिला दें. दाल में नमक, हींग, थोड़ा गरम मसाला और स्वादानुसार मिर्ची डाल दें. सारी चीजों को मिलाते हुए दाल को अच्छी तरह से फेंट लें. अब कड़ाही में सरसों या रिफाइंड तेल गर्म करें और दाल के पेस्ट को पकोड़े की तरह डालकर सेंक लें. मंगोड़े का साइज अपने हिसाब से बड़ा या छोटा रख सकते हैं. इन्हें मीडियम फ्लेम पर सेंके जिससे दाल अंदर तक सिंक जाए.

सारे मंगोड़े इसी तरह से फ्राई करके तैयार कर लें. आप हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ मंगोड़े खा सकते हैं. इसके अलावा आप चाय के साथ भी इन्हें ट्राई कर सकते हैं. यकीन मानिए मूंग की दाल के मंगोड़े आपको बेसन के पकोड़े से भी ज्यादा टेस्टी लगेंगे.

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

Recipe:पकौड़ी का बादशाह है मूंग दाल मंगोड़े, रीवा वालों की फेवरेट,जानें रेसिपी



Source link