Last Updated:
Sidhi News: एमपी के सीधी की भाजपा विधायक रीती पाठक ने गोपालदास बांध के तट पर हजारों महिलाओं के साथ सूर्य देव की आराधना की. विधायक ने रविवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत की शुरुआत की थी.
हरीश द्विवेदी(सीधी),
जल में उतरकर दिया अर्घ्य
विधायक रीति पाठक ने पारंपरिक वेशभूषा में बांध के पवित्र जल में उतरकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया. उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सभी परिवारों की सुरक्षा की कामना की. इस दौरान पूरा गोपालदास बाँध क्षेत्र सूर्य उपासना और लोक परंपरा की अनोखी छटा से जगमगा उठा. पूजा के दौरान सैकड़ों महिलाएं और श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने छठ गीतों के साथ पूरे वातावरण को भक्ति और आस्था से सराबोर कर दिया.
छठ मातृशक्ति के त्याग और संकल्प का पर्व
पूजा के बाद विधायक ने व्रतधारी महिलाओं से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि छठ पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह मातृशक्ति के त्याग, संकल्प और विश्वास का पर्व है. तीन दिनों तक निर्जला व्रत रखकर महिलाएं अपने परिवार की मंगलकामना करती हैं, यह अपने आप में अद्भुत है. उन्होंने आगे कहा कि छठ पर्व समाज में परिवार, प्रकृति और आध्यात्मिक ऊर्जा के संतुलन का एक अद्भुत संदेश देता है. इस अवसर पर विधायक के साथ प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे.
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें